राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख

29 वर्ष तक की उम्र वाले युवा जिला प्रमुख निर्वाचित 

राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख
राजस्थान के सात जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान 29 वर्ष तक की उम्र के युवा जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इनमें जैसलमेर की 21 वर्षीय संतोष कुमारी सबसे युवा हैं।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के तहत हुए जिला प्रमुखों के चुनाव में युवा चेहरों ने भी अपनी जगह बनाई है। प्रदेश के सात जिलों ब्यावर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं और झालावाड़ में 29 वर्ष तक की उम्र वाले युवा जिला प्रमुख निर्वाचित हुए हैं। इनमें सबसे कम उम्र की जिला प्रमुख जैसलमेर की संतोष कुमारी हैं, जिनकी उम्र महज 21 वर्ष है। वहीं झुंझुनूं में 22 वर्षीय कोमल भंवरिया और झालावाड़ में 21 वर्षीय वर्षा झाला ने जिला परिषद की कमान संभाली है।

युवा जिला प्रमुखों की बात करें तो सात जिलों में छह जेन जी कांग्रेस और एक जेनजी भाजपा से जीते हैं। इनमें ब्यावर से कांग्रेस की ममता गुर्जर 22 साल, बीकानेर से कांग्रेस की निकिता कडवासरा 27 साल, बूंदी से कांग्रेस की हंसा गुर्जर 28 साल, धौलपुर से कांग्रेस की अनीषा सिंह 29 साल, जैसलमेर से कांग्रेस की संतोष कुमारी 21 साल, झालावाड से भाजपा की वर्षा झाला 21 साल और झुंझुंनू से कांग्रेस की कोमल भमरिया 22 साल की है।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका
झोटवाड़ा सर्किल के खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ थानों के परिवादियों की होगी जनसुनवाई परिवादियों की परिवेदनाओं का...
संविधान के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें : भजनलाल शर्मा 
65 पैसे की ऐतिहासिक मजबूती के बाद रुपये में फिर गिरावट, डॉलर के मुकाबले 92.40 के स्तर पर पहुंचा rupee
मौसमी बीमारियों की मार से घर-घर में लोग बीमार : वातावरण में फैले एंफ्लुएंजा, एडिनो, राइनो जैसे वायरस 
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
उप जिला प्रमुख चुनाव Live : कहीं निर्विरोध जीत तो कहीं कांटे का मुकाबला, नागौर में RLP और निर्दलीय के बीच मुकाबला
राजस्थान में युवा नेतृत्व को मौका, 7 जिलों को मिले जेन-जी जिला प्रमुख