मुस्कानों के पीछे छिपी अनकही कहानियां, कैनवास पर उतरे रिश्तों और संघर्षों के रंग

जवाहर कला केंद्र में लगी एकल प्रदर्शनी में राजस्थान की संस्कृति

मुस्कानों के पीछे छिपी अनकही कहानियां, कैनवास पर उतरे रिश्तों और संघर्षों के रंग
जवाहर कला केंद्र की सुरेख कला दीर्घा में चल रही चित्रकार डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की एकल प्रदर्शनी मुस्कानों के पीछे के दूसरे दिन गुरुवार को भी कला प्रेमियों का ध्यान खींच रही है। हंसते चेहरों के पीछे जिम्मेदारियां, इच्छाएं, संघर्ष और मन की उलझनें भी छिपी होती हैं।

जयपुर। जवाहर कला केंद्र की सुरेख कला दीर्घा में चल रही चित्रकार डॉ. जगदीश प्रसाद मीणा की एकल प्रदर्शनी मुस्कानों के पीछे के दूसरे दिन गुरुवार को भी कला प्रेमियों का ध्यान खींच रही है। चित्रों में मनुष्य के जीवन, पारिवारिक रिश्तों और रोजमर्रा के अनुभवों को गहरी संवेदना के साथ उकेरा गया है। प्रदर्शनी का मूल भाव यह सवाल है कि क्या चेहरे की मुस्कान सचमुच भीतर की खुशी को बताती है। कलाकार ने अपने चित्रों में दिखाया है कि हंसते चेहरों के पीछे जिम्मेदारियां, इच्छाएं, संघर्ष और मन की उलझनें भी छिपी होती हैं।

हर चित्र सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि जीवन का अनुभव और देखने वाले से संवाद है। कलाकृतियों में राजस्थान की सांस्कृतिक संवेदना, यहां के रंग और लोकजीवन की झलक मिलती है। मानवीय चेहरों के भावों को इन रंगों से जोड़कर ऐसे दृश्य रचे गए हैं, जिनमें दर्शक अपनी जिंदगी और अपने परिवार की परिस्थितियों को सहज ही महसूस कर लेते हैं। कई दर्शक चित्रों से अपने निजी अनुभव जोड़ते नजर आए। डॉ. मीणा के अनुसार यह प्रदर्शनी केवल चित्रों का प्रदर्शन नहीं है। यह मानवीय संवेदनाओं को समझने और दर्शकों से संवाद बनाने का प्रयास है। प्रदर्शनी 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक देखी जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- संविधान देश की आत्मा और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार, खरगे ने भी दिया संदेश राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- संविधान देश की आत्मा और अन्याय के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार, खरगे ने भी दिया संदेश
संविधान दिवस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान की रक्षा, नागरिक अधिकारों, सामाजिक लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और...
मुस्कानों के पीछे छिपी अनकही कहानियां, कैनवास पर उतरे रिश्तों और संघर्षों के रंग
उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे
सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
महंगाई-बेरोजगारी से ग्रामीण भारत में उबाल : जयेराम बोले- राजस्थान में भाजपा को मिला ट्रेलर
जयपुर में साइबर ठगी के 5 मामले, शातिरों ने 10.94 लाख रुपए उड़ाए