सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम 

डिवाइडरों पर आने-जाने के रास्ते भी बंद 

सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम 
पर्यटन सीजन में हवा महल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। जाम से बचाने के लिए पुलिस ने हवा महल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।

जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों हवा महल और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों की आवाजाही के कारण शहर में लगने वाले जाम से बचाने के लिए पुलिस ने हवा महल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर रास्तों को बंद कर दिया है। हालांकि, पुलिस की इस व्यवस्था से पर्यटकों को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने डिवाइडरों पर आने-जाने के रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं।

ऐसे में, सड़क पार करने के लिए पर्यटकों को काफी दूर तक घूमकर जाना पड़ रहा है। कई पर्यटक जान जोखिम में डालकर डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पार करने को मजबूर हैं। जाम से बचाने के लिए की गई यह व्यवस्था अब पर्यटकों के लिए ही दुविधा बन गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी उप जिला प्रमुख चुनाव : भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला, दोनों दलों ने उतारे प्रत्याशी
जिला परिषद जयपुर में उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा ने...
टेस्ट रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज का दबदबा, बुमराह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचे
सेल्सफोर्स फिडे वर्ल्ड चैंपियनशिप : गुकेश और सिंदारोव के बीच पहला मुकाबला 38 चालों के बाद ड्रॉ, दोनों को मिले आधे अंक
महंगाई-बेरोजगारी से ग्रामीण भारत में उबाल : जयेराम बोले- राजस्थान में भाजपा को मिला ट्रेलर
जयपुर में साइबर ठगी के 5 मामले, शातिरों ने 10.94 लाख रुपए उड़ाए
पुतिन के करीबी का खुलासा, यूक्रेन मुद्दे पर यूरोप के साथ रूस की कैसी बातचीत?
सुविधा बनी दुविधा : पर्यटकों को रोकने के लिए हवामहल के चारों ओर बैरिकेडिंग, सड़क पार करने में जोखिम