दिल्ली में ब्रिज पर तकनीकी काम से 5 ट्रेनें डायवर्ट, 1 ढाई घंटे देरी से चलेगी
कई प्रमुख स्टेशनों पर नहीं मिलेगा ठहराव
जयपुर। दिल्ली क्षेत्र में तिलक ब्रिज-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 23 पर तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके कारण रेलवे ने पांच रेलसेवाओं को परिवर्तित मार्ग से संचालित करने और एक ट्रेन को ढाई घंटे रीशड्यूल करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 24 और 26 दिसंबर 2026 को लागू रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि 26 दिसंबर को ओखा से रवाना होने वाली ओखा-देहरादून एक्सप्रेस दिल्ली कैंट, पटेल नगर, दया बस्ती, आदर्श नगर दिल्ली, अंबाला कैंट, सहारनपुर और बालियाखेड़ी होकर चलेगी। इस दौरान दिल्ली सराय रोहिल्ला, नई दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी सहित कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इसी दिन रेवाड़ी-मेरठ कैंट ट्रेन (54411) और बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस (12556) दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर संचालित होंगी। बठिंडा-गोरखपुर ट्रेन का नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14030) भी साहिबाबाद, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर चलेगी।
वहीं, 24 दिसंबर को अगरतला से रवाना होने वाली अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस (14619) साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा, दिल्ली जंक्शन और दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
बठिंडा-गोरखपुर ट्रेन ढाई घंटे देरी से चलेगी :
बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 दिसंबर को बठिंडा स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी लेने की सलाह दी है।

Comment List