सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद

वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात सायपुरा, शिकारपुरा और सांगानेर के कृषि क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने करीब 5 से 6 कुओं और बोरिंग की बिजली केबल काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में सायपुरा निवासी लोकेश मावलियां ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने खेतों और कुओं पर लगे ट्यूबवेल की बिजली केबल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की करीब 20 मीटर बिजली की केबल बरामद की है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर दक्षिण जिले में चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को सघन गश्त, बदमाशों की निगरानी और आसूचनाएं विकसित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2026 की रात सायपुरा, शिकारपुरा और सांगानेर के कृषि क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने करीब 5 से 6 कुओं और बोरिंग की बिजली केबल काटकर चोरी कर ली थी। इस संबंध में सायपुरा निवासी लोकेश मावलियां ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ फसलों की सिंचाई में भी परेशानी हो रही थी। मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, आसूचनाओं और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने गणेश मीणा (27) निवासी अरनिया, जिला बूंदी, हाल घोसल्यां की ढाणी, शिकारपुरा, सांगानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 मीटर चोरी की केबल बरामद की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे