अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
चिरंजीवी योजना का किया जिक्र
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की जीत को भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण जनता का स्पष्ट संदेश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, मजदूर और महिलाएं सरकार की उपेक्षा और वादाखिलाफी से परेशान हैं।
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत को भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण जनता का स्पष्ट संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि गांवों में किसान, मजदूर और महिलाएं भाजपा की उपेक्षा और वादाखिलाफी से परेशान हैं। नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा था, लेकिन भाजपा ने जनादेश हड़पने की कोशिश की।
गहलोत ने चिरंजीवी योजना समेत कांग्रेस शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रामीण जनता ने उस संवेदनशील शासन को याद रखा है। उन्होंने इस जीत को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नीतियों पर जनता की मुहर करार दिया तथा कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Nov 2026 17:57:10
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...

Comment List