जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया

कांग्रेस के बहुमत की स्थिति में जिला प्रमुख पद के दावेदार थे मोहन डागर

जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
जिला परिषद के वार्ड-12 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने उन्हें 255 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

जयपुर। जिला परिषद के वार्ड-12 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं निवर्तमान उप जिला प्रमुख मोहन डागर को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल दादरवास ने उन्हें 255 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम से डागर को जिला प्रमुख की दौड़ में बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस के बहुमत में आने की स्थिति में मोहन डागर को जिला प्रमुख पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।

निवर्तमान उप जिला प्रमुख होने के साथ ही उनकी राजनीतिक सक्रियता के चलते जिला प्रमुख पद के लिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। लेकिन वार्ड-12 के परिणाम ने उनके राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। भाजपा के मोहनलाल दादरवास की जीत से जिला परिषद की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना है। अब जिला प्रमुख पद के चयन को लेकर राजनीतिक दलों की रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। धार्मिक मान्यता के अनुसार...
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे
जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया