सूखा राहत में लापरवाही पर गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री से की मॉनिटरिंग की मांग

मुख्यमंत्री को स्वयं मॉनिटरिंग कर राहत अंतिम व्यक्ति

सूखा राहत में लापरवाही पर गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री से की मॉनिटरिंग की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर सूखा घोषित करने में देरी और कई प्रभावित तहसीलों को बाहर रखने का आरोप लगाते हुए राहत कार्यों में लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर सूखा घोषित करने में देरी और कई तहसीलों को छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सितंबर में बाड़मेर दौरे पर घोषित सूखा पैकेज के डेढ़ महीने बाद भी गांवों में पशु शिविर नहीं खुले और चारा डिपो सिर्फ कागजों तक सीमित रहे। केवल तीन तहसीलों में स्वीकृति हुई, वे भी शुरू नहीं हुए।

गहलोत ने 9,321 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ईमानदारी से विवरण बताने की मांग की। उन्होंने कहा कि टैंकर योजना जमीन पर नहीं उतरी, चारा नहीं पहुंचा और पशुपालक पानी के लिए भटक रहे हैं। केवल घोषणाओं से सूखा नहीं निपटता। मुख्यमंत्री को स्वयं मॉनिटरिंग कर राहत अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी चाहिए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विकसित भारत के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 20 साल का लक्ष्य, हर फैसले में हो 'इंडिया फर्स्ट' विकसित भारत के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 20 साल का लक्ष्य, हर फैसले में हो 'इंडिया फर्स्ट'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उद्योग मंडल फिक्की के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित वार्षिक आम सभा को...
सूखा राहत में लापरवाही पर गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, मुख्यमंत्री से की मॉनिटरिंग की मांग
सुभाषचौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चाकूबाजी की वारदात का 12 घंटे में खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार और 2 नाबालिग निरुद्ध 
इंदिरा गांधी जयंती पर सोनिया गांधी की पुस्तक पर वैचारिक संगोष्ठी, राजस्थान विश्वविद्यालय में NSUI इकाई अध्यक्ष मनीष मेघवंशी के नेतृत्व में आयोजन
देवउठनी ग्यारस पर जयपुर में शादियों की धूम, दूल्हों की सवारी के लिए 35 हाथी बुक 
चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का खतरा, ओडिशा में 54 मछुआरों को बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचाया
प्रो. मीता माथुर बनीं राजस्थान विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष, संघर्ष के बाद योग्यता को मिला सम्मान