देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
शुरू होंगे शादी-विवाह सहित मांगलिक कार्यक्रम
जयपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो गया और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। देवउठनी एकादशी के साथ ही घर-परिवारों में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। उदियात तिथि के अनुसार व्रत 21 नवंबर को रखा जाएगा। गोविंद देवजी मंदिर में भी 21 नवंबर को एकादशी मनाई जाएगी।
वैष्णवजन 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। इस बार देवउठनी एकादशी भीष्म पंचक के दौरान पड़ रही है, जिससे पर्व का धार्मिक महत्व बढ़ गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी को स्वयं सिद्ध और अबूझ मुहूर्त भी माना जाता है। इस दिन नए और शुभ कार्यों की शुरुआत करना मंगलकारी माना गया है। होंगे तुलसी-शालिग्रामजी विवाह चातुर्मास समाप्त होने के साथ ही मंदिरों में धार्मिक आयोजनों की रौनक बढ़ेगी। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के प्रतीक स्वरूप देवोत्थान पूजा की जाएगी। इसके साथ ही तुलसी-शालिग्राम विवाह की परंपरा निभाई जाएगी। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह सहित अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा।

Comment List