वाटिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की 9 फीट लंबी तांबे की रॉड की बरामद 

वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

वाटिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने चोरी की 9 फीट लंबी तांबे की रॉड की बरामद 
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने वाटिका स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 9 फीट लंबी तांबे की रॉड बरामद की है।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने वाटिका स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई करीब 9 फीट लंबी तांबे की रॉड बरामद की है। अन्य चोरी की वारदातों और शेष सामान की बरामदगी के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। ल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं थानाधिकारियों को सघन गश्त, बदमाशों की निगरानी और आसूचनाएं विकसित कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाटिका के लेखा सहायक परमेश्वर स्वामी (35) ने सांगानेर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 16 नवंबर को अस्पताल परिसर से सफाई मशीन के वायर, जनरेटर के वायर और बोरिंग के वायर सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने मामले में सूरजमल मीणा (27) पुत्र सीताराम मीणा निवासी ग्राम डाबिच, थाना माधोराजपुरा को गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान का स्वागत, सुप्रिया ने केन्द्र सरकार को घेरा
आतंकी हमले के बावजूद पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन के पहले सभ्यतागत संवाद में न्योता देने पर कांग्रेस ने मोदी...
देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से जागे भगवान विष्णु, चातुर्मास समाप्त होते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ
 सुयश गोदरेज गैलेरी ने राजस्थान में सर्वाधिक स्मार्ट होम लॉकर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया, कंपनी निदेशक सम्मानित 
सांगानेर में खेतों और कुओं से बिजली केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 मीटर केबल बरामद
अशोक गहलोत बोले- पंचायत चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा को दी करारी शिकस्त, कांग्रेस की जीत जनादेश
विधायक की आवाज दबाने का आरोप, कांग्रेस ने फूंका धामी का पुतला
पंचायत चुनाव में परिवारवाद का इम्तिहान, कहीं दिग्गजों के घर मात तो कहीं बेटे-बहुओं ने गाड़े जीत के झंडे