arrested
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... नीलगाय शिकार में आरोपी गिरफ्तार : होटल-ढाबों में मांस बेचने का खुलासा, शिकार में प्रयुक्त छुरी और कछुआ बरामद
Published On
By Jaipur
वन विभाग ने नीलगाय शिकार मामले में शिवदासपुरा निवासी रामदेव मोग्या को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसकी निशानदेही पर दो नर नीलगाय के अवशेष, छुरी और जीवित कछुआ बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने नीलगाय का मांस जयपुर के होटल-ढाबों में करीब 25 हजार रुपए में बेचने की बात कबूली। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दो करोड़ की घूस लेते दलाल गिरफ्तार : SOG के ASP डिटेन, 1.96 करोड़ के डमी नोट बरामद
Published On
By Jaipur
एसीबी ने दो करोड़ रुपए की रिश्वत लेते दलाल सज्जन सिंह जैन उर्फ टाटला को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रकम में 4 लाख असली और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोट मिले। मामले में भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसओजी उदयपुर के एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित आवास से डिटेन किया गया। रिश्वत 272 भूखण्ड प्रकरण में राहत के बदले मांगी गई थी। केरल नौसेना अकादमी में बांग्लादेशी गिरफ्तार : फर्जी दस्तावेजों से एक साल से कर रहा था नौकरी, शक होने पर नजर रखना किया शुरू
Published On
By Jaipur
पुलिस ने एझिमाला नौसेना अकादमी में फर्जी भारतीय पहचान के जरिए करीब एक साल से नौकरी कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। आरोपी लॉन्ड्री विभाग में अस्थायी कर्मचारी था। उसके पास ‘बिप्लब सोरेन’ नाम का फर्जी आधार कार्ड और मुर्शिदाबाद पुलिस का नकली एनओसी मिला। मोबाइल जांच में बांग्लादेशी नागरिकता से जुड़े दस्तावेज मिलने पर राज खुला। चोरी की बाइक समेत 2 वाहन चोर गिरफ्तार : रोजगार की तलाश में आते जयपुर, सुनसान खड़े वाहनों को राहगीरों को बेचते थे आरेापी
Published On
By Jaipur
माणक चौक थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी वीरेन्द्र गुर्जर (झांझीरामपुरा, बसवा-दौसा) को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव से रोजगार की तलाश में जयपुर आता और सुनसान जगह खड़े वाहन चुराकर राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस ने उसे चोरी की बाइक बेचते समय दबोचा। पूछताछ में जयपुर समेत कई जगहों पर चोरी कबूली। अपहरण मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार : पीछा कर नाबालिग को बिहार से कराया दस्तयाब, पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपा
Published On
By Jaipur
मुहाना थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण मामले में 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी रोहित को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नाबालिग को बिहार से सकुशल दस्तयाब किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क कर नाबालिग को डराया-धमकाया और दोबारा अपहरण किया था। इससे पहले भी नाबालिग को बिहार से बरामद किया जा चुका था। नाकाबंदी के दौरान पुलिस की कार्रवाई : अवैध हथियार ले जा रहे 3 युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद
Published On
By Jaipur
नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में एक 32 बोर पिस्तौल, 17 कारतूस, 315 बोर के 5 कारतूस और 32 बोर के 2 खाली कारतूस मिले। आरोपियों की पहचान बिजेन्द्र, राकेश और सुन्दर लाल के रूप में हुई है। सीबीएन की बड़ी कार्रवाई : 451 किलो डोडा चूरा जब्त, सरकारी गाड़ी में टक्कर मारने वाला तस्कर गिरफ्तार
Published On
By kota
कोटा ले जाकर ली गई तलाशी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज। डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Jaipur
बडलियास थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसटी ने घोड़ी दाने के जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। गोठड़ा स्थित खेत में दबिश देकर पुलिस ने 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से 1 लाख 95 हजार 200 रुपये, दो प्लास्टिक के घोड़ी दाने और तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए। ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
Published On
By Jaipur
चेक को हथियार बनाकर फाइनेंसर ने 24 वर्षीय महिला को ब्लैकमेल कर महीनों तक दुष्कर्म किया। महिला ने 2 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया, फिर भी आरोपी अतिरिक्त रकम मांगता रहा। चेक बाउंस केस में जेल भेजने की धमकी देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। तमिलनाडु में पुलिस का तलाशी अभियान, 73 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार
Published On
By Jaipur
कृष्णागिरी जिले के होसुर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 73 बांग्लादेशी नागरिकों (22 पुरुष, 23 महिलाएं और 28 बच्चे) को हिरासत में लिया। सभी के दस्तावेजों की जांच के साथ मानव तस्करी और अवैध प्रवासन नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों को सेलम ट्रांजिट कैंप भेजा जाएगा, जबकि राज्यभर में ऐसे अभियान और तेज किए जा सकते हैं। ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Jaipur
बहादराबाद क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2026 के तहत कार्रवाई करते हुए 8 प्रतिबंधित ब्यूप्रेनॉर्फिन (लीजेसिक) इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी राजकुमार सिंह मजदूरी और ठेला लगाकर जीवनयापन करता था तथा आर्थिक तंगी में नशे का कारोबार करने लगा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। मासूम से दुष्कर्म पर सख्त फैसला, दोषी पड़ोसी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
Published On
By Jaipur PS
पोक्सो प्रकरण की विशिष्ट न्यायालय संख्या-2 ने पांच रुपए देने का लालच देकर घर से छत पर बुलाकर अश्लीलता करने के आरोपी 45 वर्षीय पड़ोसी को दोषी मान 20 साल का कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए जुर्माना की सजा। न्यायालय ने पीड़िता को प्रतिकर राशि 6 लाख रुपये देने के भी आदेश। 