पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से था फरार

आमजन से की वांछित अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक साल से था फरार

पुलिस थाना खोराबिसल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना सामोद, जिला जयपुर में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

जयपुर। पुलिस थाना खोराबिसल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस थाना सामोद, जिला जयपुर (ग्रामीण) में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हैप्पी सिंह जोधा उर्फ हर्षवर्धन सिंह जोधा उर्फ जयवर्धन सिंह जोधा उर्फ जे.पी. जोधा पुत्र कैलाश सिंह जोधा, निवासी पेट्रोल पम्प के पास, गांव सरदारपुरा, थाना खोराबिसल, जयपुर (पश्चिम) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह अलग-अलग नाम व स्थान बदलकर रह रहा था। इस आरोपी पर पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा 25,000 रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई थी।

विशेष टीम का गठन
पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि पुलिस आयुक्त जयपुर और स्पेशल पुलिस आयुक्त जयपुर के निर्देशानुसार वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम राजेश गुप्ता के निर्देशन एवं सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त झोटवाड़ा आलोक सैनी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
दिनांक 22.02.2026 को कांस्टेबल शीशराम  को मुखबिर से सूचना मिली कि पुलिस थाना सामोद, जिला जयपुर (ग्रामीण) के मुकदमा में वांछित आरोपी अपने गांव सरदारपुरा में देखा गया है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की ओर भाग गया, लेकिन कांस्टेबल शीशराम ने ग्रामीणों व चरवाहों की मदद से जंगल में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

अन्य प्रकरण भी दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए आमजन से अपील की है कि वांछित अपराधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Read More जयपुर के संजय मार्केट में टायर गोदाम में भीषण आग, चार मंजिला इमारत में मची अफरा-तफरी

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास