आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष गौरान को राहत, SOG केस में अग्रिम कार्रवाई पर रोक

अहमदाबाद प्रिंटिंग प्रेस जाने का था आरोप

आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष गौरान को राहत, SOG केस में अग्रिम कार्रवाई पर रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने आरजेएस मुख्य परीक्षा-2011 के पेपर की गोपनीयता भंग होने के मामले में आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हबीब खान गौरान को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ एसओजी द्वारा 2014 में दर्ज केस की अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगा दी है। जस्टिस वीके भारवानी ने राज्य सरकार को आगामी सुनवाई से पहले एफएसएल रिपोर्ट और सीसीटीवी दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरजेएस की मुख्य परीक्षा-2011 के पेपर की गोपनीयता भंग होने से जुड़े मामले में आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हबीब खान गौरान को राहत देते हुए उनके खिलाफ  एसओजी में 2014 में दर्ज केस में आगामी आदेश तक अग्रिम कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीं राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह आगामी तारीख से पहले एफएसएल रिपोर्ट के साथ ही सीसीटीवी से संबंधित दस्तावेज भी अदालत में पेश करे। जस्टिव वीके भारवानी ने यह अंतरिम आदेश हबीब खान गौरान की याचिका पर दिए। 

प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रिनेश गुप्ता ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट की खंडपीठ के 24 नवंबर 2014 के आदेश और 6 जनवरी 2015 के आदेश के बाद भी अनुसंधान अधिकारी ने अभी तक सीसीटीवी फुटेज से संबंधित दस्तावेज व एफएसएल रिपोर्ट पेश नहीं की है। ऐसे में करीब 12 साल बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। अदालत ने प्रार्थी पक्ष की दलील सुनकर एसओजी मामले में आगामी पूरी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले के अनुसार आरजेएस-2011 की मुख्य परीक्षा मार्च 2013 में हुई थी। 

इस परीक्षा में हबीब खान गौरान की बेटी भी बतौर अभ्यर्थी शामिल हुई थी। एसओजी का आरोप है कि इस मामले में गौरान पर खुद को परीक्षा से अलग रखने के बावजूद भी वे अहमदाबाद की उस प्रिंटिंग प्रेस में गए थे जहां आरजेएस मुख्य परीक्षा के प्रश्न-पत्र छप रहे थे। जिस पर एसओजी ने 2 अक्टूबर 2014 को गौरान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर पुलिस का शिकंजा, 757 गिरफ्तार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर पुलिस का शिकंजा, 757 गिरफ्तार
हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा! शनिवार को चारों जिलों में एकसाथ चले विशेष अभियान में 60 पुलिस एक्ट के...
झारखंड में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, पीएम ने की दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
न हेलमेट तो खतरा, न सीट बेल्ट तो जान जोखिम में... बच्चों को समझाए ट्रैफिक के नियम
बेढ़म का पलटवार, अशोक गहलोत भ्रामक दावे कर जनता को कर रहे गुमराह
परिसीमन विधेयक पर घिरे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा है प्रस्तावित व्यवस्था
स्कूली बच्चों से भरा वाहन पिलर से टकराकर पलटा, 2 बच्चों समेत चालक घायल
उत्तराखंड में पेड़ पर अटकी कार,एक दोस्त की खाई में गिरने से मौत