केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए

उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट से दिया था इस्तीफा

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
मध्य प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें अंग्रेजी में शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। एल. मुरुगन के इस्तीफे से रिक्त सीट पर निर्वाचित पुरी का कार्यकाल दो अप्रैल 2030 तक रहेगा।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को यहां उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। पुरी को राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने यहां संसद भवन परिसर में सदस्यता की शपथ दिलायी। हरदीप सिंह पुरी ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राजीव रंजन सिंह और अर्जुन राम मेघवाल तथा राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी मौजूद थे।

हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल दो अप्रैल 2030 तक रहेगा। यह सीट एल मुरूगन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। पुरी इससे पहले उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में आए थे। उनका कार्यकाल 25 नवंबर तक था लेकिन मध्यप्रदेश से निर्वाचित होने पर उन्होंने 14 नवंबर को सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध