कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है; जयराम ने लगाया लोगों की आवाज दबाने का आरोप

मतदाता सूची की विश्वसनीयता और परिसीमन प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है; जयराम ने लगाया लोगों की आवाज दबाने का आरोप
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 नवंबर से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक का असली मकसद महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन विधेयक पारित कराना है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का कड़ा विरोध किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर 'झूठ फैलाने' का आरोप लगाते हुए कहा है कि संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण के लिए नहीं बल्कि परिसीमन विधेयक को पारित कराने के लिए बुलाई जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि केंद्र सरकार की 'षड्यंत्रकारी जोड़ी' हमेशा की तरह झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में संसद में सर्वसम्मति से पारित हुआ था और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे तत्काल लागू करने की मांग की थी लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया और गत 16 अप्रैल की रात 10.40 बजे तक कानून की अधिसूचना जारी नहीं हुई थी लेकिन बाद में इसे अचानक जारी कर दिया गया।

उन्होंने कहा अब स्पष्ट हो गया है ''संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण के लिए नहीं है। महिला आरक्षण तो पहले से ही कानून बन चुका है, लेकिन पीएम-एचएम की जोड़ी ने इसे तीन साल से ज्यादा समय से ठंडे बस्ते में डाल रखा है।'' रमेश ने कहा कि विशेष सत्र का असली मकसद निर्वाचन क्षेत्रों का मनमाने ढंग से परिसीमन करना है ताकि लोगों की आवाज दबाई जा सके। उन्होंने सवाल किया कि निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय करने की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी और क्या यह पूरी तरह सवालों के घेरे में आ चुके तथा बुरी तरह बेनकाब हो चुके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी जा सकती है।

रमेश ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतदाता सूचियां तैयार करने की पूरी प्रक्रिया का मजाक बनाकर रख दिया है और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को तार-तार कर दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा, ''इतने बड़े पैमाने पर वोट चोरी को अंजाम देने वालों को ही अब परिसीमन करने और निर्वाचन क्षेत्रों का स्वरूप बदलने की ताकत कैसे दी जा सकती है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।'' उन्होंने कहा कि यह चारों तरफ से घिरे, घबराए और बौखलाए पीएम द्वारा हताशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसका पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का निधन, 2003 से 2008 तक रहे जेकेपीसीसी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का निधन, 2003 से 2008 तक रहे जेकेपीसीसी अध्यक्ष
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अनंतनाग से वर्तमान विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सैयद का 73 वर्ष की आयु...
‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य
परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी 
उप जिला प्रमुखों में ओबीसी वर्ग की सबसे ज्यादा भागीदारी, सामान्य वर्ग के खाते में 7 पद
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है; जयराम ने लगाया लोगों की आवाज दबाने का आरोप
एआईयू वेस्ट जोन महिला क्रिकेट: राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला क्रिकेट टीम का अजेय अभियान जारी, दर्ज की लगातार चौथी जीत