‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य

सीमित बजट में इतने बड़े सीक्वेंस को तैयार करना टीम के लिए बड़ी चुनौती

‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य
फिल्म निर्माण में रचनात्मकता और तकनीक के बेहतर तालमेल से किस तरह बड़े बजट के द्दश्यों को कम लागत में साकार किया जा सकता है, इसकी मिसाल फिल्म 'हनुमान अंश’ के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने पेश की है।

मुंबई। फिल्म निर्माण में रचनात्मकता और तकनीक के बेहतर तालमेल से किस तरह बड़े बजट के द्दश्यों को कम लागत में साकार किया जा सकता है, इसकी मिसाल फिल्म 'हनुमान अंश’ के लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने पेश की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में ट्रेन के एक भव्य सीक्वेंस को तैयार करने में जहां करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था, वहीं उनकी टीम ने इसे महज 11.5 लाख रुपये में तैयार कर लिया।विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि इस सीक्वेंस में नीम करोली बाबा को ट्रेन से नीचे उतारते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कई लोग ट्रेन से बाहर निकलते हैं और फिर दूसरा इंजन आकर ट्रेन को खींचता है। इस पूरे ²श्य को फिल्माने के लिए करीब 16 शॉर्ट्स की जरूरत थी। सीमित बजट में इतने बड़े सीक्वेंस को तैयार करना टीम के लिए बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने बताया कि अपने रचनात्मक विजन से समझौता करने के बजाय टीम ने इसका अनूठा समाधान निकाला। शुरुआत में सीक्वेंस के कुछ हिस्सों की शूटिंग की गई और बाकी काम पोस्ट प्रोडक्शन के लिए रखा गया। जिस रिसॉर्ट में टीम ठहरी हुई थी, वहीं प्लाईवुड की शॉर्ट्स कटवाकर बॉक्सनुमा ढांचा तैयार किया गया, जिसका इस्तेमाल ट्रेन के डिब्बों के रेफरेंस के रूप में किया गया। विशाल ने बताया कि उस दौर में चलने वाली रोहिलखंड ट्रेन से प्रेरणा लेकर ट्रेन और उसके आसपास के वातावरण को शूङ्क्षटग लोकेशन के अनुरूप तैयार किया गया। इसके बाद वीएफएक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से ट्रेन के मॉडल और पूरे परिवेश को पर्दे पर जीवंत रूप दिया गया। इस तरह करीब 1.5 करोड़ रुपये में तैयार होने वाले सीक्वेंस को महज 11.5 लाख रुपये में पूरा कर लिया गया। विशाल चतुर्वेदी का यह प्रयोग बताता है कि रचनात्मक सोच, सीमित संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल और आधुनिक तकनीक का समन्वय फिल्म निर्माण में किस तरह नई संभावनाएं पैदा कर सकता है।

 

Read More दर्शक हर तरह के हीरो को पसंद करते हैं, सूरज बड़जात्या देते हैं सबसे सच्चा और निर्मल नायक : आयुष्मान खुराना

Read More पहले कम किया 30 किलो वजन : फिर दुनिया जीत ली, जेनिफर बनीं मिस यूनिवर्स-2026

Read More ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच

 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य ‘हनुमान अंश’ के ट्रेन सीक्वेंस पर विशाल चतुर्वेदी का खुलासा, 1.5 करोड़ की जगह महज 11.5 लाख रुपये में तैयार किया भव्य द्दश्य
फिल्म निर्माण में रचनात्मकता और तकनीक के बेहतर तालमेल से किस तरह बड़े बजट के द्दश्यों को कम लागत में...
परकोटे के बाजारों में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं, संकरी गलियों में वाहनों का जमावड़ा
गुजरात ATS का बड़ा एक्शन: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सर्च ऑपरेशन जारी 
उप जिला प्रमुखों में ओबीसी वर्ग की सबसे ज्यादा भागीदारी, सामान्य वर्ग के खाते में 7 पद
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: संसद की विशेष बैठक महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन के लिए है; जयराम ने लगाया लोगों की आवाज दबाने का आरोप
एआईयू वेस्ट जोन महिला क्रिकेट: राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला क्रिकेट टीम का अजेय अभियान जारी, दर्ज की लगातार चौथी जीत
जयपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, युवक ने मां-बेटी कि हत्या कर किया सुसाइड