दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 137 स्पेशल ट्रेनें, 971 ट्रिप से यात्रियों को मिली राहत

96 प्रतिशत समयपालन के साथ ट्रेनों का संचालन

दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 137 स्पेशल ट्रेनें, 971 ट्रिप से यात्रियों को मिली राहत
दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए 137 स्पेशल ट्रेनों के 971 ट्रिप संचालित किए हैं। त्योहारी भीड़ के प्रबंधन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।

जयपुर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने देश के विभिन्न गंतव्यों के लिए 137 स्पेशल ट्रेनों के 971 ट्रिप संचालित किए हैं। साथ ही ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े गए हैं, जिससे यात्रियों को सीट उपलब्धता में राहत मिली है। छठ पूजा के लिए विशेष रूप से 65 ट्रेनों के 382 ट्रिप अधिसूचित किए गए हैं। रेलवे यात्रीभार की लगातार समीक्षा कर रहा है। मांग के अनुसार तत्काल ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनें भी संचालित की जा रही हैं। रेलवे का दावा है कि इतनी बड़ी संख्या में नियमित और स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के बावजूद 96 प्रतिशत समयपालन हासिल किया गया है।

त्योहारी भीड़ के प्रबंधन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। टिकट सुविधा बढ़ाने के साथ टीटीई और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफॉर्म पर प्रवेश दिया जा रहा है। आरपीएफ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों और 24 घंटे संचालित वॉर रूम से निगरानी की जा रही है। महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक और वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। रेलवे के अनुसार, यात्रियों से सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश 'दुनिया कुछ भी कहे, अपने सपनों पर विश्वास रखें': कार्तिक आर्यन ने ‘आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर दिया प्रेरणादायक संदेश
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'आई प्ले रॉकी’ के प्रीमियर पर सपनों, द्दढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रेरणादायक संदेश...
जाकिर नाइक की 'इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन' को बड़ा झटका, केंद्र सरकार ने बढ़ाया पांच साल और प्रतिबंध
दीपावली-छठ पर रेलवे ने चलाईं 137 स्पेशल ट्रेनें, 971 ट्रिप से यात्रियों को मिली राहत
20 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर को होगा तुलसी विवाह
सूखा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 
Weather Update : पश्चिमी राजस्थान में 14-15 नवंबर को बदलेगा मौसम, 16 से गिरेगा तापमान
परिवार की नाराजगी बनी प्यार की दुश्मन! वीडियो कॉल पर जुड़े प्रेमी-प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम