ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच

यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी

ट्रेन में वेटिंग से मिलेगी राहत, जयपुर-बांद्रा स्पेशल में बढ़ेंगे कोच
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09705 में 22 और 29 नवंबर को एक सेकंड एसी व एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।

जयपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09705, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा  22 एवं 29 नवम्बर को जयपुर से प्रस्थान करेगी उसमें एक सेकंड एसी एवं एक थर्ड एसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09706, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर  स्पेशल रेलसेवा 23 एवं 30 नवम्बर  को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी उसमें एक सेकंड एसी एवं एक थर्ड एसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त कोच लगाए जाने से इन तिथियों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे