नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

पुलिस को देखते ही जंगल में भागा तस्कर 

नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने झारखंड के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज से 50 हजार रुपए के इनामी तस्कर सुरेन्द्र साहू को गिरफ्तार। आरोपी दो साल से फरार था और बालोतरा के सिणधरी थाना क्षेत्र में 261 किलो डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था।

जयपुर। राजस्थान पुलिस ने झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पचास हजार रुपए के एक इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी सुरेन्द्र साहू को झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र हरिहरगंज से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में दर्ज डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांछित था। आरोपी ने राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में अवैध मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क फैला रखा था।

तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने तीन दिन पहले झारखंड पहुंची और भेष बदलकर रैकी की। इनामी आरोपी सुरेन्द्र साहू तेली निवासी अररूआ थाना हरिहरगंज, जिला पलामू (झारखंड) अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी के छिपने के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटायी गयी और गहन निगरानी एवं प्रयासों के बाद पता चला कि सुरेन्द्र साहू हरिहरगंज थाना क्षेत्र की एक तेल मिल में रह रहा है। इसके बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे पकडऩे के दौरान वह पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सिणधरी थाना पुलिस को सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि आरोपी सुरेन्द्र साहू बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में दर्ज 261 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था। इस प्रकरण में मादक पदार्थ की आपूर्ति झारखंड से किये जाने का खुलासा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी से इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों एवं इसके संपर्कों के संबंध में आगे की पूछताछ और अनुसंधान का रास्ता खुलेगा।

 

Read More लोकभवन पहुंचीं मंत्री मंजू बाघमार, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे