कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प

बढ़त से कांग्रेस के हौसले बुलंद

कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
पंचायत चुनावी जंग में कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस ने भाजपा को 1.14 लाख वोटों से पछाड़ा। अब पार्टी की नजर जिला प्रमुख की कुर्सी पर है, जहां युवा चेहरे को मौका देने की तैयारी है। वहीं आरएलपी के 14.09 प्रतिशत वोटों ने मुकाबले को नया सियासी मोड़ दे दिया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर के ग्रामीण सियासी समीकरणों में पंचायत चुनाव के नतीजों ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत और 22 में से 14 पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 1.14 लाख वोटों से पीछे छोड़कर अपनी ताकत दिखाई है। अब पार्टी की नजर जिला प्रमुख की कुर्सी पर है। कांग्रेस इस बार किसी नए और युवा चेहरे को जिला प्रमुख बनाकर सियासत में नई शुरुआत का संदेश देने की तैयारी में है। इसके लिए जयपुर ग्रामीण के विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं से राय-मशविरा कर नाम तय किया जाएगा। चुनाव परिणामों का सबसे दिलचस्प पहलू वोटों का अंतर और आरएलपी का प्रदर्शन रहा। जिला परिषद में कांग्रेस को भाजपा से 1.14 लाख वोट अधिक मिले, वहीं 22 पंचायत समितियों के कुल मतों में भी कांग्रेस ने भाजपा पर 1.05 लाख वोटों की बढ़त बनाई। इन नतीजों ने जिले में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की मजबूत स्थिति को सामने ला दिया है।

वोटों के गणित में कांग्रेस सबसे आगे

पंचायत समिति चुनावों में कांग्रेस को 42.81 प्रतिशत वोट मिले, जबकि भाजपा 34.84 प्रतिशत पर सिमट गई। दोनों दलों के बीच 7.97 प्रतिशत का अंतर रहा। वहीं हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 14.09 प्रतिशत वोट हासिल कर तीसरी ताकत के रूप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पार्टी को 22 पंचायत समितियों में कुल 1.86 लाख वोट मिले। कांग्रेस के खाते में 5.67 लाख और भाजपा को 4.61 लाख वोट मिले। आरएलपी का यह प्रदर्शन इसलिए भी अहम है कि उसने एक पंचायत समिति में बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। इससे साफ है कि जयपुर के ग्रामीण इलाकों में मुकाबला अब केवल भाजपा और कांग्रेस तक सीमित नहीं रह गया है।

जिला प्रमुख की कुर्सी पर नए चेहरे का दांव

Read More जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन

जिला परिषद में बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस के सामने अब जिला प्रमुख चुनने की चुनौती है। पार्टी नेतृत्व किसी पुराने और स्थापित चेहरे के बजाय नए तथा युवा चेहरे को मौका देने के विकल्प पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि जिला प्रमुख के चयन में क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरणों के साथ विधायकों की राय भी अहम होगी। पार्टी की कोशिश है कि इस जीत को संगठन में नई पीढ़ी को आगे लाने के अवसर के रूप में भी इस्तेमाल किया जाए।

Read More पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता

चार पंचायत समितियों में जोड़तोड़ का खेल

Read More जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी

22 पंचायत समितियों में से 14 में कांग्रेस और एक में आरएलपी के बोर्ड बनने के बाद भी चार पंचायत समितियों में बहुमत का गणित स्पष्ट नहीं है। यहां प्रधान बनाने के लिए जोड़तोड़ और निर्दलीय सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। इन चुनावों में दल-बदल कानून लागू नहीं होने के कारण ऐनवक्त पर सदस्यों के पाला बदलने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अपनी जीत का आंकड़ा सुरक्षित रखने और सदस्यों को एकजुट रखने की चुनौती रहेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिला परिषद में कांग्रेस की बड़ी बढ़त को देखते हुए यहां समीकरण बदलना आसान नहीं होगा। हालांकि पंचायत समितियों में मुकाबला अधिक करीबी होने के कारण राजनीतिक खींचतान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुल मिलाकर जयपुर के पंचायत चुनावों ने ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस को बढ़त दिलाई है। इसका असर आने वाले दिनों में जिले की सियासत और दोनों प्रमुख दलों की रणनीति पर भी दिखाई दे सकता है।

 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे