चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा

वार्ड 12 में भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका

चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा
चुनाव के 9 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए 7 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा और आरएलपी को एक-एक सीट मिली। कांग्रेस ने वार्ड 1, 2, 11, 16, 27, 38 और 39 में जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 12 भाजपा और वार्ड 15 आरएलपी के खाते में गया।

जयपुर। जिला परिषद चुनाव के 9 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को एक-एक सीट मिली। परिणामों से जिला परिषद में कांग्रेस का प्रदर्शन मजबूत नजर आया है। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड संख्या 1, 2, 11, 16, 27, 38 और 39 में जीत हासिल की। वहीं वार्ड संख्या 12 में भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए कांग्रेस को झटका दिया। वार्ड संख्या 15 में आरएलपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला।

नौ सीटों के परिणामों में कांग्रेस का दबदबा रहा। सात सीटों पर जीत से पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है, जबकि भाजपा और आरएलपी ने एक-एक सीट जीतकर जिला परिषद के चुनावी समीकरण में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब शेष सीटों के परिणामों पर जिला परिषद की तस्वीर निर्भर करेगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के बाद दूसरे दिन मरम्मत में जुटे दुकानदार, भवनों को फिर सुधारने लगे
न्यू सांगानेर रोड पर 70 से 80 अतिक्रमणों पर चला था जेडीए का बुलडोजर, गुरुवार को मलबा हटाने के साथ...
ब्रह्मतीर्थ पुष्कर का है पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्त्व
चुनाव परिणाम : जिला परिषद की 9 सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 7 सीटों पर जमाया कब्जा
जिला परिषद वार्ड-12 में मोहन डागर को झटका, भाजपा के मोहनलाल दादरवास ने 255 मतों से हराया
बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, 5 में से 4 वार्ड जीते