खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति

समृद्ध खनिज संपदा और बेहतर प्रबंधन से निवेश को बढ़ावा

खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान हासिल करना प्रदेश की समृद्ध खनिज संपदा और उसके बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है।राजस्थान को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान का देश में प्रथम स्थान हासिल करना प्रदेश की समृद्ध खनिज संपदा और उसके बेहतर प्रबंधन का प्रमाण है। यह उपलब्धि राज्य में खनन क्षेत्र के तेजी से बढ़ते अवसरों और निवेश की संभावनाओं को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खनिज संसाधनों के प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग के जरिए औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में खनिज संपदा की व्यापक संभावनाएं हैं।

इनके समुचित दोहन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही नए उद्योगों की स्थापना और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। सरकार का प्रयास है कि खनन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित किया जाए और नीलामी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि खनिज आधारित उद्योगों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार खनन क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रबंधन और निवेश अनुकूल वातावरण तैयार कर राजस्थान को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे