चांदपोल हनुमान मंदिर में सजाई लड्डुओं की भव्य झांकी, पूजा-अर्चना और फलों से किया गया बाबा का आकर्षक शृंगार
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी
चांदपोल हनुमान मंदिर में शनिवार को भगवान हनुमान की लड्डुओं से भव्य झांकी सजाई गई। इस अवसर पर भगवान का विशेष अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान को चांदी की गदा भेंट की गई।
जयपुर। चांदपोल हनुमान मंदिर में शनिवार को भगवान हनुमान की लड्डुओं से भव्य झांकी सजाई गई। इस अवसर पर भगवान का विशेष अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान को चांदी की गदा भेंट की गई। झांकी में लड्डुओं के साथ केले सहित विभिन्न फलों से आकर्षक सजावट की गई।पुजारी मनोज पारीक ने बताया कि शनिवार के अवसर पर भगवान हनुमान की विशेष लड्डू झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।
भगवान का अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा चांदी की गदा अर्पित की गई।शनिवार होने के कारण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
Tags: chandpol temple
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Nov 2026 17:20:41
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...

Comment List