कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग

संध्या समूह की दस वर्षों की सांगीतिक यात्रा का उत्सव 

कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप अपनी दसवीं वर्षगांठ पर 28 नवंबर को जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती रंगमंच पर संगीतमय कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ आयोजित। शाम 5.30 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में 17 गायिकाएं सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां।

जयपुर। सरगम लेडीज म्यूजिक ग्रुप की दसवीं वर्षगांठ पर 28 नवंबर को शाम 5.30 बजे जवाहर कला केंद्र के मध्यवर्ती रंगमंच पर संगीतमय कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ आयोजित होगा। सुपरिचित वर्सेटाइल सिंगर मुक्ता चड्ढा के निर्देशन में 17 गायिकाएं सदाबहार गीतों के विविध रंग बिखेरेंगी।

कार्यक्रम में मुक्ता चड्ढा, अनुराधा माथुर, भावना कश्यप, डॉ. राशि अग्रवाल, मधुलिका उज्ज्वल, मालती सिंह, ममता झा, निधि बलाना, नीलू जोशी, निशा शर्मा, पूनम जैन, प्रियंका शर्मा, राजश्री सेमंत, रेनू माथुर, ऋतु श्रीवास्तव, संध्या असवाल और विशाखा गहलोत प्रस्तुतियां देंगी। आयोजन का संयोजन ऊषा अग्रवाल और अनुराधा माथुर करेंगी, जबकि मंच संचालन अनुराधा माथुर और पूनम जैन करेंगी। यह संध्या समूह की दस वर्षों की सांगीतिक यात्रा का उत्सव होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश! निकाय में जीत का जश्न भी नहीं भूली भाजपा, पंचायतों में हार ने उड़ाए होश!
चुनावों में जीत के बाद पंचायत चुनावों में मिली करारी शिकस्त ने भाजपा को चौंका दिया है। ग्रामीण इलाकों में...
कांग्रेस के 14 पंचायत समितियों में बोर्ड : युवा चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी, आरएलपी ने 14 फीसदी वोट लेकर मुकाबले को बनाया दिलचस्प
घग्गर नदी में जहर घोल रहा सिस्टम : हरियाणा में 44 सीवरेज प्लांट फेल, सैलजा ने सरकार से मांगा जवाब
नक्सलियों के इलाके में छिपा था इनामी तस्कर, राजस्थान पुलिस ने दबोचा
कार्यक्रम ‘गुलदस्ता : ए सिम्फनी ऑफ मूड्स’ 28 नवंबर को, 17 गायिकाएं बिखेरेंगी सुरों के रंग
खनिज ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में अव्वल, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति
ईरान की अमेरिका को दो टूक : 7 शर्तें मानो, होर्मुज 2 घंटे में खोल देंगे