elections
राजस्थान  जयपुर 

पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी

पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी नतीजों से पहले ही जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सी के लिए सियासी शह-मात शुरू हो गई है। भाजपा-कांग्रेस ने संभावित विजेताओं को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी शुरू कर दी है। होटल-रिसॉर्ट से लेकर दूसरे राज्यों तक प्रत्याशियों को शिफ्ट करने की तैयारी है। डर है कि कहीं क्रॉस वोटिंग पूरा खेल न पलट दे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत

पंचायत चुनाव : चौथे चरण में 7521 प्रत्याशी मैदान में, 11 वार्डों में निर्विरोध जीत राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 25 जिलों की 115 पंचायत समितियों के 2133 वार्डों में 7521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन जांच और नाम वापसी के बाद 11 वार्डों में सदस्य निर्विरोध चुने गए। मतदान 14 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 20 नवंबर को होगी। पंच-सरपंच चुनाव 16 नवंबर को होंगे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान

प्रदेश में पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में पंच सरपंच चुनाव के फाइनल आंकड़े जारी, 84 फीसदी मतदान राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को जमकर मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सरपंच चुनाव में 84.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बालोतरा की धोरीमन्ना पंचायत समिति 94.81 प्रतिशत मतदान के साथ अव्वल रही, जबकि समदड़ी में सबसे कम 65.81 प्रतिशत वोट पड़े।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा

पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का रण शुरू हो गया है। गुरुवार को 3716 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सरपंच पद के लिए 22,232 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 50 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शाम 6 बजे मतदान के बाद मतगणना होगी। शुक्रवार को उपसरपंच चुने जाएंगे।
Read More...
भारत  Top-News 

अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?

अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती? अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को कांग्रेस ने बदलाव का संकेत बताया है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बड़े कॉरपोरेट घरानों, मीडिया और सोशल मीडिया के प्रभाव के बावजूद जनता सत्तावादी ताकतों को हरा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया नफरत और विभाजन बढ़ा रहा है। वे बोले- एकजुट जनता हमेशा विजयी होगी, इंडिया एकजुट है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : किसके सिर सजेगा जीत का ताज, 10 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

पंचायत चुनाव का तीसरा चरण : किसके सिर सजेगा जीत का ताज, 10 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर राजस्थान में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे से 27 जिलों में शुरू हो गया। जिला परिषद के 377 वार्डों में 1305 और 116 पंचायत समितियों के 2119 वार्डों में 7789 प्रत्याशी मैदान में हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाताओं का मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 3626 पंचायतों में किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 3626 पंचायतों में किसके सिर सजेगा सरपंच का ताज पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह सात बजे 22 जिलों की 3626 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। हल्की सर्दी के बीच मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं। मैदान में 21,839 प्रत्याशी हैं, जबकि 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
Read More...
दुनिया 

अमेरिका का अगला निशाना ईरान? चुनाव के बाद हमले की आशंका

अमेरिका का अगला निशाना ईरान? चुनाव के बाद हमले की आशंका पश्चिम एशिया के देशों को तीन नवंबर के मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर नए हमले शुरू होने की आशंका को लेकर आगाह किया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर भी चेतावनी दी है। कूटनीतिक बातचीत विफल होने पर नवंबर में नया सैन्य अभियान शुरू हो सकता है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से

राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से चुनाव में ईवीएम और गोपनीय मतदान की चर्चा होती है, लेकिन छह दशक पहले राजस्थान के गांवों में सरपंच चुनने का अंदाज निराला था। कहीं हाथ उठाकर समर्थन गिना जाता, तो कहीं रस्सी के दोनों ओर खड़े समर्थकों की संख्या से जीत तय होती थी। बस्सी-जमवारामगढ़ के बुजुर्गों ने उस दौर के दिलचस्प चुनावी किस्से साझा किए।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

पंच-सरपंच चुनाव : आज नामांकन पूरा, कल बैलेट पेपर से मतदान

पंच-सरपंच चुनाव : आज नामांकन पूरा, कल बैलेट पेपर से मतदान राजस्थान में पंचायत चुनाव का पहला चरण आज! 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए शनिवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। करीब 85 लाख मतदाता दो बैलेट पेपर से वोट डालेंगे। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी और नतीजे भी आज ही आएंगे।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा : 4 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा : 4 चरणों में होगा मतदान, आचार संहिता लागू पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चार चरणों में मतदान की घोषणा की। 23 अक्टूबर से 14 नवंबर तक जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव होंगे। करीब 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता 1.69 लाख से अधिक पदों के लिए वोट देंगे। महिलाओं को 50% आरक्षण मिलेगा। घोषणा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का इंतजार खत्म : चुनाव आयोग आज करेगा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत लागू होगी आचार संहिता

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों का इंतजार खत्म : चुनाव आयोग आज करेगा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा, ग्रामीण क्षेत्रों में तुरंत लागू होगी आचार संहिता राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की तस्वीर आज साफ होगी। राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। करीब 1.69 लाख जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे। इनमें 41 जिला प्रमुख, 457 प्रधान, 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंच शामिल हैं। घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होगी।
Read More...

Advertisement