पंचायत चुनाव : कहीं तेजी तो कहीं सुस्ती! चौथे चरण में मतदान का पूरा गणित

पंचायत चुनाव की धीमी रफ्तार

पंचायत चुनाव : कहीं तेजी तो कहीं सुस्ती! चौथे चरण में मतदान का पूरा गणित
पंचायती राज संस्थान चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सोमवार को जिले की चार पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई।

जयपुर। पंचायती राज संस्थान चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सोमवार को जिले की चार पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं पंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। ग्रामीण अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। मतदान प्रतिशत की नियमित जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान के शुरुआती दौर में आंधी पंचायत समिति में 19.89 प्रतिशत, बस्सी में 19.23 प्रतिशत, जमवारामगढ़ में 20.26 प्रतिशत और तूंगा में 19.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस प्रकार चारों पंचायत समितियों में कुल मतदान प्रतिशत 19.71 रहा। मतदान प्रतिशत के मामले में जमवारामगढ़ सबसे आगे रहा, जबकि बस्सी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

मतदान केंद्रों पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में रविवार को बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ एवं आंधी पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक ने विभिन्न पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तूंगा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दलों एवं संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं से भी संवाद किया तथा जिला प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

Read More मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे देश में अव्वल, 25.09 किमी प्रति घंटे की औसत गति दर्ज कर बनाया रिकॉर्ड

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। साथ ही मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Read More इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  

दोपहर 1 बजे तक 43.73 फीसदी मतदान, महिलाओं और युवाओं में दिखा खासा उत्साह

Read More दिवाली की छुट्टियों से लौटने लगे लोग, बस स्टैंडों पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में जिले की बस्सी, आंधी, जमवारामगढ़ एवं तूंगा पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। रविवार को दोपहर एक बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 43.73 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। महिलाएं टोलियां बनाकर मतदान करने पहुंच रही हैं। वहीं युवा और बुजुर्ग भी लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आंधी पंचायत समिति में सर्वाधिक 44.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं जमवारामगढ़ में 43.86 प्रतिशत, बस्सी में 43.58 प्रतिशत और तूंगा पंचायत समिति में 41.72 प्रतिशत मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक वोट डाले। मतदान केंद्रों पर उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मतदान प्रक्रिया जारी रही।


राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण के तहत सोमवार को 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हो रहा है।

इस चरण में 3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंच चुने जाएंगे। कुल 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता (लगभग 54.88 लाख पुरुष, 51.05 लाख महिला और 59 ट्रांसजेंडर) मतदान में भाग ले रहे हैं। मतदान बैलेट पेपर से हो रहा है और समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी। नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद है। 48 सरपंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।⁠ श्रीगंगानगर में सबसे बड़ा मुकाबला है- 307 सरपंच और 2,695 वार्ड पंच पदों पर लगभग 8.67 लाख मतदाता वोट डाल रहे हैं। जयपुर की बस्सी, तूंगा, जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में 4.07 लाख मतदाता सरपंच के 140 और वार्ड पंच के 1,332 पदों के लिए मतदान कर रहे हैं।

जैसलमेर की 242 पंचायतों में वोटिंग जारी है (24 निर्विरोध), लेकिन भोजराजपुरम (भोजराज की ढाणी) में ओबीसी आरक्षण के विरोध में बहिष्कार के कारण कोई नामांकन नहीं हुआ। वहीं हड्डा ग्राम पंचायत में प्रत्याशियों के बीच झड़प की घटना भी सामने आई। खैरथल-तिजारा, टोंक और अन्य जिलों में भी मतदाता उत्साह से बूथों पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।⁠ उपसरपंच चुनाव 17 नवंबर को होगा, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवंबर को। इस चरण के साथ प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच का चुनाव पूरा हो जाएगा।

चौथे चरण के मतदान में दिखा उत्साह, दोपहर 3 बजे तक 61.45 प्रतिशत वोटिंग

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के चतुर्थ चरण में सोमवार को बस्सी, आंधी, जमवारामगढ़ एवं तुंगा पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान जारी रहा। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। दोपहर होते-होते मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा।

निर्वाचन विभाग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक चारों पंचायत समितियों में कुल 61.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें आंधी पंचायत समिति मतदान के मामले में सबसे आगे रही। यहां 62.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं बस्सी पंचायत समिति में 61.79 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

इसी प्रकार जमवारामगढ़ पंचायत समिति में 60.30 प्रतिशत और तुंगा पंचायत समिति में 60.05 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत लगभग बराबर रहा।

मतदान केंद्रों पर महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाताओं में भी उत्साह नजर आया। ग्रामीण मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने पहुंचे। जिला प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध