पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती

सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा

पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख नेताओं ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जब गुरुपर्व मना रहा है, ऐसे पावन अवसर पर एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी अकाली दल की गठबंधन में वापसी हम सभी के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों दलों के बीच पंजाब के राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इन मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन का प्रमुख उद्देश्य पंजाब को फिर से विकास, शांति और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त पंजाब का निर्माण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना और गैंगस्टरवाद का समूल नाश करना गठबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि भाजपा और अकाली दल का यह साथ पंजाब में राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार झगड़े के दौरान युवक पर की फायरिंग, दो आरोपी देशी कट्टे और बाइक सहित गिरफ्तार
खोराबीसल थाना पुलिस ने युवक पर देशी कट्टे से फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ेंगे भाजपा-अकाली दल, एनडीए में पुराने सहयोगी की वापसी से गठबंधन को मजबूती
पशु चिकित्सालय बीमार, इलाज के लिए चाहिए 1 करोड़
आंध्रप्रदेश में भीषण सड़क हादसा: अलग-अलग हादसों में 8 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘एविएशन सेफ्टी अवेयरनेस वीक’ शुरू, 27 नवंबर तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
रिपोर्ट आने से पहले ही खा गए मिलावटी मिठाई, अब खुला मिलावट का राज!
Voice Of Youth : गेम की सीमा तय होना बेहद जरूरी, चिड़चिड़ेपन और तनाव ने घेरा