एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन

एफटीए के जरिए परिधान निर्यातकों को मिलेंगे नए बाजार और कारोबार के अवसर

एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन
परिधान निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लाभों और कारोबारी अवसरों से अवगत कराने के लिए अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) की ओर से 26 नवंबर को जयपुर में विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

जयपुर। परिधान निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के लाभों और कारोबारी अवसरों से अवगत कराने के लिए अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) की ओर से 26 नवंबर को जयपुर में विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा। 'अनलॉकिंग ग्रोथ अपॉर्च्युनिटीज : एफटीए यूटिलाइजेशन फॉर अपैरल एक्सपोर्टर्स' विषय पर यह सेमिनार सीतापुरा स्थित नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर में शाम 6 से 8:30 बजे तक होगा। इसके बाद नेटवर्किंग डिनर आयोजित किया जाएगा।

एईपीसी की देशव्यापी सेमिनार शृंखला के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिधान निर्यातकों को विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के लाभों की जानकारी देना और उनका प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

सेमिनार में मुक्त व्यापार समझौतों के ढांचे, उनकी उपयोगिता और परिधान निर्यात क्षेत्र पर उनके प्रभावों को लेकर चर्चा होगी। इसके साथ ही एफटीए के प्रभावी उपयोग, नियामकीय प्रावधानों और अंतरराष्ट्रीय कारोबार में मिलने वाले संभावित लाभों पर तकनीकी प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भारत टेक्स 2027 को लेकर भी विशेष प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसमें परिधान निर्यातकों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों को जानकारी साझा करने, आपसी संवाद और कारोबारी संपर्क बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का आभूषण उद्योग अपनी समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला, बारीक कारीगरी और कारीगरों के अद्वितीय...
एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन
प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी पति की कातिल, हत्या कर 3 KM अंदर जंगल में दफनाया शव; डॉग स्क्वॉड ने खोला राज
जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी FIR, 1 साल तक की हो सकती है जेल
ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी
राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक