राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

रोजगार और अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए अवसर मिलेंगे

राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का आभूषण उद्योग अपनी समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला, बारीक कारीगरी और कारीगरों के अद्वितीय कौशल के दम पर देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। रोजगार और आर्थिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान का आभूषण उद्योग अपनी समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला, बारीक कारीगरी और कारीगरों के अद्वितीय कौशल के दम पर देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश की यह विरासत न केवल राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास का भी महत्वपूर्ण आधार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारंपरिक आभूषण निर्माण कला को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इससे प्रदेश के कारीगरों और छोटे उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे तथा उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर पहचान और मांग मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रयास है कि राजस्थान की पारंपरिक कला और हुनर को वैश्विक मंच मिले। इसके लिए आभूषण उद्योग से जुड़े कारीगरों को प्रोत्साहन, कौशल विकास, आधुनिक प्रशिक्षण और विपणन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आभूषण उद्योग के विस्तार से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। सरकार पारंपरिक विरासत को आर्थिक समृद्धि का माध्यम बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फेस्टिव सीजन 2026 : कुल वाहन बिक्री 4.16 लाख पार, 4.72% की वृद्धि राजस्थान में फेस्टिव सीजन 2026 : कुल वाहन बिक्री 4.16 लाख पार, 4.72% की वृद्धि
राजस्थान में त्योहारी सीजन 2026 के दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री में 4.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। फाड़ा...
राजस्थान के आभूषण उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
एईपीसी का सेमिनार 26 नवंबर को जयपुर में, मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर होगा मंथन
प्रेमी के प्यार में पत्नी बनी पति की कातिल, हत्या कर 3 KM अंदर जंगल में दफनाया शव; डॉग स्क्वॉड ने खोला राज
जयपुर मेट्रो की संपत्तियों पर पोस्टर-बैनर लगाने वालों पर होगी FIR, 1 साल तक की हो सकती है जेल
ईरान: बिना हिजाब गाना गाने पर महिला सिंगर को को कोर्ट ने सुनाई ऐसी खौफनाक सजा, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
चम्बल नदी में 20 टैग लगे नवजात घड़ियाल छोड़े, वैज्ञानिक तकनीक से होगी गतिविधियों की निगरानी