जोधपुर प्यासा, सरकार किसका इंतजार कर रही है? गहलोत ने पानी संकट पर घेरा

440 की जगह मिल रहा 310 क्यूसेक पानी

जोधपुर प्यासा, सरकार किसका इंतजार कर रही है? गहलोत ने पानी संकट पर घेरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अकाल जैसे हालात में पश्चिमी राजस्थान की पानी समस्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि जोधपुर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर व आसपास के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में अकाल जैसे हालात में पश्चिमी राजस्थान की पानी समस्या को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि जोधपुर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। पंजाब से इंदिरा गांधी नहर के लिए 440 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सहमति हुई थी, लेकिन राजस्थान को सिर्फ 310 क्यूसेक ही मिल रहा है। ढाई साल से जोधपुर को रोज करीब ढाई एमसीएफटी पानी कम मिलने से कायलाना और तखतसागर का जलस्तर नहीं बढ़ पा रहा। शहर व आसपास के गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार किसान आंदोलन या नहर मेंटेनेंस का बहाना बनाकर पानी कम दे रही है और सूचना दिए बिना आपूर्ति घटा दी जाती है।  राज्य सरकार मूकदर्शक न बने। अविलंब पंजाब व केंद्र से बात कर पूरा हक का पानी दिलवाया जाए। यह किसी की मेहरबानी नहीं, प्रदेश का अधिकार है। जब जोधपुर प्यासा है तो सरकार किसका इंतजार कर रही है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब' जयपुर की हवा 'खराब', मानसरोवर 287 के साथ सबसे जहरीला; भिवाड़ी 339 के साथ प्रदेश में 'बेहद खराब'
राजधानी की हवा गुरुवार को भी लोगों की सांसों पर भारी रही। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गुरुवार शाम...
भविष्य की जंग में प्रौद्योगिकी, चौंकाने की क्षमता और तीनों सेनाओं का तालमेल होगा अहम: राजनाथ
जयपुर में 15 नवंबर को सजेगी कथक की महफिल, ताल-2026 में कलाकार बिखेरेंगे नृत्य के रंग
जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर पहुंचेगी आशा सहयोगिनी, पांच साल तक के बच्चों की होगी जांच
इंडोनेशिया में बड़ा सियासी भूचाल, उपराष्ट्रपति जिब्रान ने कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया इस्तीफा
"कलयुगी बेटा बना हैवान" 76 साल के पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जलता छोड़कर हुआ फरार