राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को होगी रिलीज, यूट्यूब पर देख सकेंगे दर्शक
जंगल में घूमने पहुंचे युवाओं के साथ होने वाली डरावनी घटनाओं पर आधारित
जयपुर। राजस्थान की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द लास्ट टूर' 29 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है।फिल्म का निर्देशन, निर्माण, कहानी लेखन और संपादन गणेश जांगिड़ ने किया है। कला निर्देशन, संवाद और मेकअप की जिम्मेदारी विपिन शर्मा ने संभाली है। फिल्म में विपिन शर्मा, अमन मित्तल, हर्ष लक्षकार, कमलेश गोठवाल और सोनू पांचाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके साथ मुकेश चेला, सौरभ ठाकुर, सनी शर्मा, पंकज शर्मा, मुकेश खटाना, लोकेश योगी, अंकित जांगिड़, जितेश शर्मा और कृष्णा जाग्रत भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कुछ युवा घूमने जाते हैं। उन्हें पता नहीं होता कि वहां भूत-प्रेत का साया है। लोगों के रोकने-टोकने के बावजूद वे अपनी मनमानी करते हैं और आगे बढ़ते जाते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म का दूसरा भाग भी जल्द आएगा, जिसमें कहानी पूरी तरह सामने आएगी। फिल्म की शूटिंग जयपुर व अन्य लोकेशन पर हुई है ।

Comment List