मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए ड्राफ्ट में बिल्डरों पर शिकंजा, सस्ते मकानों की लोकेशन और कीमत पर सरकार का नियंत्रण

10 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र देने का प्रावधान भी रखा गया

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए ड्राफ्ट में बिल्डरों पर शिकंजा, सस्ते मकानों की लोकेशन और कीमत पर सरकार का नियंत्रण
प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2026 के नए प्रारूप में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं।

जयपुर। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना-2026 के नए प्रारूप में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। नए ड्राफ्ट में बिल्डरों की मनमानी पर अंकुश लगाने और सस्ते मकानों को मुख्य प्रोजेक्ट से दूर बनाए जाने की प्रवृत्ति रोकने के लिए नई बंदिशें लगाई गई हैं। प्रस्ताव के अनुसार, बिल्डरों को मुख्य प्रोजेक्ट से 2 से 5 किलोमीटर के दायरे में ही EWS-LIG आवास बनाने होंगे। इसकी अधिकतम दूरी शहरों की आबादी के आधार पर तय होगी। भवन मानचित्र स्वीकृति के समय ही दूसरी जगह आवास बनाने का प्रस्ताव देना अनिवार्य होगा।

इसके लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण क्षेत्र देने का प्रावधान भी रखा गया है।अब 5 हजार की जगह 10 हजार वर्गमीटर से बड़े भूखंडों पर आवास निर्माण की अनिवार्यता प्रस्तावित है। निजी भूमि पर CLAT आधारित प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत निर्मित क्षेत्र EWS-LIG के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि सरकारी भूमि पर 75 प्रतिशत तक हिस्सा सस्ते आवासों के लिए रखने का प्रस्ताव है। EWS आवासों की हिस्सेदारी न्यूनतम 25 प्रतिशत होगी। इसके अलावा विभिन्न शुल्कों में 100 प्रतिशत छूट और मकानों की कीमत व लोकेशन पर सरकारी नियंत्रण का प्रस्ताव है। योजना के प्रारूप पर 30 नवंबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए ड्राफ्ट में बिल्डरों पर शिकंजा, सस्ते मकानों की लोकेशन और कीमत पर सरकार का नियंत्रण मुख्यमंत्री जन आवास योजना के नए ड्राफ्ट में बिल्डरों पर शिकंजा, सस्ते मकानों की लोकेशन और कीमत पर सरकार का नियंत्रण
प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए सस्ते आवास उपलब्ध कराने की...
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर आईपीएल नीलामी में उतरेंगे, लखनऊ और पंजाब ने दिखाई दिलचस्पी
छह साल की दूरी खत्म: पंजाब में BJP-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बादल और शाह ने की घोषणा
समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच
साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई
जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर: नए प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डेटा का भी मिलेगा फायदा
पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद