छह साल की दूरी खत्म: पंजाब में BJP-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बादल और शाह ने की घोषणा

भाजपा और अकाली गठबंधन की घोषणा

छह साल की दूरी खत्म: पंजाब में BJP-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बादल और शाह ने की घोषणा
पंजाब के 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी करीब छह साल बाद फिर से गठबंधन कर सकते हैं। दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है, जिसके तहत भाजपा 117 में से 48 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। अमित शाह के बयान और पीएम मोदी व सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है।

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच 6 साल बाद शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी फिर एक साथ आ गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में अमित शाह और सुखबीर सिंह बादल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब में भाजपा और अकाली गठबंधन की घोषणा की।

दोनों पार्टियाें ने पंजाब विधानसभा मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। शाह ने कहा एनडीए का पुराना साथी लौट आया है। संभावित सीट बंटवारे के फार्मूले के तहत भाजपा 117 में से 48 से 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि बाकी सीटें अकाली दल के खाते में जा सकती हैं। भाजपा इस बार 2017 के 94-23 वाले पुराने फार्मूले में बदलाव चाहती है। उस चुनाव में अकाली दल ने 94 और भाजपा ने 23 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में एनडीए सरकार बनने के बयान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

 

Read More मनीला: 100 साल पुराने गुरूद्वारे में पीएम मोदी ने मत्था टेका, पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर आईपीएल नीलामी में उतरेंगे, लखनऊ और पंजाब ने दिखाई दिलचस्पी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सॉनी बेकर आईपीएल नीलामी में उतरेंगे, लखनऊ और पंजाब ने दिखाई दिलचस्पी
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ सॉनी बेकर ने अगले महीने होने वाली आईपीएल नीलामी में शामिल होने का फ़ैसला किया है।...
छह साल की दूरी खत्म: पंजाब में BJP-अकाली दल मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बादल और शाह ने की घोषणा
समुद्र में साइबर वार! 50 मालवाहक जहाजों पर हमले, अमेरिका कर रहा ईरान के कनेक्शन की जांच
साइबर ठगी के पीड़ितों को लौटाए 5.67 करोड़ रुपए, 8 हजार से अधिक शिकायतों पर कार्रवाई
जियो का हैप्पी न्यू ईयर ऑफर: नए प्लान में 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डेटा का भी मिलेगा फायदा
पूर्व मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री की जयंती पर पीसीसी में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, नेता रहे मौजूद
जी टीवी के ‘तुम से तुम तक’ ने पूरे किए 500 एपिसोड : प्यार, रिश्तों और मनोरंजन का सफर बना यादगार