गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का

134 कोचिंग सेंटरों को नोटिस देकर 57 सेंटरों को सील किया

गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
सुप्रीम कोर्ट ने शहर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित कोचिंग सेंटरों से जुड़े मामले में किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का होता है।

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने शहर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित कोचिंग सेंटरों से जुड़े मामले में किसी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि किसी भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का होता है। इसके अलावा नागरिकों का भी दायित्व है कि वह अवैध निर्माण नहीं करें। इसके बावजूद भी यदि कोई कोचिंग सेंटर सीलिंग कार्रवाई से व्यथित है तो वह संबंधित अदालत के समक्ष जा सकता है।

सुनवाई के दौरान 10बी विकास समिति की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपक रस्तोगी ने कहा कि जेडीए कमिश्नर ने गत तीन सुनवाई पर शपथ पत्र पेश कर जानकारी दी थी कि गोपालपुरा बाईपास पर चले रहे 134 कोचिंग सेंटरों को नोटिस देकर 57 सेंटरों को सील किया गया है। जेडीए की ओर से इन पर जल्दी कार्रवाई करने की जानकारी दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। राज्य सरकार ने 350 करोड़ रुपए खर्च कर कोचिंग हब का निर्माण किया था, लेकिन वो भी खाली पड़ा है। कोचिंग सेंटरों की ओर से कहा गया कि जेडीए ने सीलिंग की कार्रवाई गलत की है, इसलिए सील खोली जाए। इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले में दखल से इनकार कर दिया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
सुप्रीम कोर्ट ने शहर के गोपालपुरा बाईपास पर संचालित कोचिंग सेंटरों से जुड़े मामले में किसी तरह की राहत देने...
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच