जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 

वृद्धजनों और जरूरतमंद को घर के नजदीक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य

जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग और अशोका फाउंडेशन द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए ग्राम जयरामपुरा में 27 नवंबर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। कुलपति प्रो. बीपी सारस्वत ने शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस शिविर में ग्रामीणों की निःशुल्क जांच के साथ मोतियाबिंद के ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा दी जाएगी।

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग एवं अशोका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व यूएसआर एवं उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए ग्राम जयरामपुरा में 27 नवंबर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 9 बजे ग्राम पंचायत भवन में होगा। इसमें शंकरा आई हॉस्पिटल का सहयोग भी रहेगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीपी सारस्वत, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान, डिपार्टमेंट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग के निदेशक एवं यूएसआर नोडल अधिकारी डॉ. रोहित कुमार जैन, अशोका फाउंडेशन के संजय जी सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. रोहित कुमार जैन ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा मोतियाबिंद की पहचान कर जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से वृद्धजनों एवं जरूरतमंद ग्रामीणों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस पहल से ग्रामीणों को नेत्र संबंधी समस्याओं के निदान के साथ बेहतर दृष्टि और दैनिक जीवन में सुविधा मिल सकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे  जयरामपुरा: 27 नवंबर को आयोजित होगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी होंगे 
राजस्थान विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग और अशोका फाउंडेशन द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए ग्राम...
पहले नौकरी का ऑफर, फिर फीस पर फीस की डिमांड; QR कोड भेजकर युवती के खाते से उड़ाए लाखों रूपए
विदेश में 51 चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान, 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस 
वनक्षेत्र में घायल मिला तेंदुआ, रेस्क्यू के बाद चिकित्सालय में मृत घोषित 
आईओए चुनाव में नेटबॉल फेडरेशन के दो प्रतिनिधियों के वोट पर सवाल, राजस्थान नेटबॉल संघ ने दर्ज कराई आपत्ति
डॉलर के मुकाबले रुपया फिसला, शुरुआती बढ़त गंवाकर ₹92.85–₹92.92 के दायरे में कारोबार 
जर्मनी-कतर के संयुक्त बयान से भड़का ईरान, कतर के राजनयिक को किया तलब; दर्ज कराया विरोध