डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट

कभी 12 महीने रहती थी एडवांस बुकिंग, अब शादी के सीजन में भी नहीं मिल रहे आयोजन

डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
40-45 साल से कला को समर्पित कलाकार आर्थिक संकट में, नई पीढ़ी ने भी पुश्तैनी पेशे से बनाई दूरी।

कोटा। कभी विवाह और मांगलिक अवसरों की रौनक बढ़ाने वाली शहनाई की मधुर धुन आज आधुनिकता और डीजे के कानफोड़ू शोर में कहीं गुम हो गई है। बदलते दौर की इस मार ने न केवल एक समृद्ध पारंपरिक कला को हाशिए पर धकेल दिया है, बल्कि इस पेशे से जुड़े कलाकारों के सामने दो वक्त की रोटी और परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट भी खड़ा कर दिया है। शिक्षा नगरी में विभिन्न मांगलिक अवसरों पर शहनाई वादन करने वाले वरिष्ठ कलाकार रामहेतार और कन्हैयालाल ने बताया कि वे पिछले करीब 40 से 45 वर्षों से शहनाई वादन कर रहे हैं। उनका कहना है कि एक समय था जब शादियों के सीजन में उन्हें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिलती थी और अच्छी आमदनी से परिवार का गुजारा हो जाता था। लेकिन अब आधुनिक दौर में डीजे सहित अन्य विभिन्न संगीत के साधनों ने हम लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया हैं। जिसके चलते अब हम लोग अन्य व्यवसाय की तरफ रूख कर है।

गिने - चुने आयोजन में ही बुलाते 
जब से बाजार में डीजे और आधुनिक बैंड-बाजे का चलन बढ़ा है, तब से पारंपरिक शहनाई वादकों की पूछ-परख लगभग खत्म हो गई है। कलाकारों ने बताया कि अब पूरे सीजन में गिने-चुने आयोजनों से ही काम मिलता है, जिससे घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। आमदनी घटने के कारण वे गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।शहनाई वादन करने वाले रामहेतार और कन्हैयालाल सहित अन्य का दर्द है कि जिस कला को उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर दी, आज उसकी कोई कद्र नहीं बची है। आर्थिक असुरक्षा के चलते नई पीढ़ी भी इस पुश्तैनी काम से मुंह मोड़ रही है। दोनों कलाकारों का मानना है कि यदि समय रहते इस पारंपरिक लोक कला और कलाकारों को संरक्षण नहीं मिला, तो शहनाई वादन का यह पेशा पूरी तरह इतिहास बनकर रह जाएगा।

आर्थिक तंगी से जूझते कलाकार 
आजीविका के संकट के चलते आज इन कलाकारों के बच्चे मजबूरी में दिहाड़ी मजदूरी, निजी नौकरियों या अन्य छोटे-मोटे व्यवसायों की ओर रुख कर रहे हैं।शहनाई वादक कन्हैयालाल ने बताया कि हम लोगों को अब आधुनिक दौर में विभिन्न मांगलिक अवसरों पर कम ही बुलाया जाता है, क्योकि अब विभिन्न साधनों के माध्यम से आयोजनकर्ता मनोरंजन की कमी को पूरा कर लेते हैं। वहीं रामहेतार ने बताया कि हम लोगों को कभी बारह महीने ही रोजगार मिलता था व एडवांस बुकिंग रहती थी, अब आधुनिक दौर में लोगों को शहनाई की धुन कम ही पसंद हो रही क्योकि लोगों को ऊंची आवाज में गाने सुना पसंद हैं। साथ ही हाथों-हाथों धुन सुनना पसंद करते है जिसके चलते अब हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। यदि यही हालात रहे, तो आने वाले कुछ वर्षों में मांगलिक अवसरों पर शहनाई बजाने वाले उंगलियों पर गिनने लायक भी नहीं बचेंगे।

ये बोले शहनाई वादक
शादियों के सीजन में भी अब गिने-चुने आयोजनों से ही काम मिलता है, जबकि साल के बाकी महीनों में पूरी तरह खाली बैठना पड़ता है। इस अनिश्चित आमदनी से परिवार की बुनियादी जरूरतें और बच्चों की पढ़ाई का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है।
-रामहेतार, शहनाई वादक

Read More असर खबर का : सड़क दोहरीकरण निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

आजीविका के इसी संकट के चलते आज इन कलाकारों के परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। मजबूरी में कई कलाकार और उनकी नई पीढ़ी पेट पालने के लिए दिहाड़ी मजदूरी व अन्य छोटे-मोटे काम करने को विवश हैं। लोगों की खुशियों में अपनी कला से रंग भरने वाले ये हाथ आज खुद सरकारी सहायता और समाज के संरक्षण की बाट जोह रहे हैं।
-कन्हैयालाल शहनाई वादक

Read More Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद

Post Comment

Comment List

Latest News

डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
40-45 साल से कला को समर्पित कलाकार आर्थिक संकट में, नई पीढ़ी ने भी पुश्तैनी पेशे से बनाई दूरी।
Voice of Youth : भगवान के दरबार में चिट्ठियों से पहुंच रही युवाओं की अर्जी, सोशल मीडिया ने दिया आस्था को नया ट्रेंड
HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 
ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 
19 साल के एमबीबीएस छात्र ने जाते-जाते बचाई चार जिंदगियां, अंगदान से कई मरीजों को मिली नई जिंदगी
दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद