Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद

पार्टी और पब से आगे बढ़ा युवाओं का ट्रेंड

Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद
मंदिरों की भव्यता, भजन और आरती बन रहे आकर्षण का केंद्र।

कोटा। कभी दोस्तों के साथ पार्टी, कैफे और घूमने-फिरने की जगहों को लेकर उत्साहित रहने वाले युवा अब मंदिरों की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंदिरों की भव्यता, आकर्षक सजावट, जगमगाते परिसर, संगीतमय भजन और भव्य आरती की रील्स ने युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। शुरुआत में मंदिरों तक पहुंचने की वजह खूबसूरत लोकेशन पर रील बनाना और तस्वीरें खींचना जरूर रही, लेकिन अब इस डिजिटल आकर्षण के पीछे आस्था की नई कहानी भी लिखी जा रही है। युवा मंदिरों में सिर्फ कैमरा लेकर नहीं पहुंच रहे, बल्कि वहां कुछ पल बैठकर भजन सुनना, आरती में शामिल होना और मन की शांति तलाशना भी पसंद कर रहे हैं। दिनभर की भागदौड़, पढ़ाई, करियर और रोजगार की चिंता के बीच मंदिरों का शांत वातावरण युवाओं को मानसिक सुकून दे रहा है। दैनिक नवज्योति के 'वॉयस ऑफ यूथ' में युवाओं ने भी इस बदलते ट्रेंड के पीछे की वजहें साझा कीं।

सोशन मीडिया ने बढ़ाई आस्था
सोशल मीडिया पर भगवान और मंदिरों की रील्स देखकर युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं। खूबसूरत लोकेशन देखकर वे मंदिर पहुंचते हैं और रील बनाते हैं। इस दौरान मंदिर के इतिहास, मान्यताओं और विशेषताओं के बारे में भी जानने की कोशिश करते हैं। आम लोगों के विचार और अनुभव सुनकर उनकी जिज्ञासा आस्था में बदलने लगती है। यही वजह है कि अब युवा मंदिरों में घंटों बिताने लगे हैं।
-दीपांशु सैन, कॉलेज स्टूडेंट

कोरोना के डर ने बढ़ाया भगवान पर भरोसा
कोरोना काल में हर तरफ भय और अनिश्चितता का माहौल था। उसी समय से युवाओं में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती दिखाई दी। घर बैठे युवा खुद और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना करने लगे। पढ़ाई और रोजगार की चिंता भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती है। ऐसे में मंदिर जाकर संगीतमय भजन और चालीसा सुनने से उन्हें सुकून मिलता है। धीरे-धीरे यही सुकून उन्हें धर्म और आध्यात्मिकता से जोड़ रहा है।
-विष्णु प्रजापति, कॉलेज स्टूडेंट

राम मंदिर की लहर ने युवाओं में जगाई धार्मिक रुचि
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले युवाओं के सामने अक्सर मंदिरों की आकर्षक रील्स आती हैं। मंदिरों की भव्यता और उनसे जुड़ी आस्था देखकर युवा प्रभावित होते हैं। अयोध्या के राम मंदिर के प्रचार-प्रसार और रामभक्ति के माहौल ने भी युवाओं को धर्म से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है। घर-घर में रामभजन गूंजने से युवाओं की रुचि बढ़ी है। अब कई युवा पूजा-पाठ के साथ व्रत रखने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
-अक्षरा खंडेलवाल, कॉलेज स्टूडेंट

Read More Voice Of Youth: अन्याय के खिलाफ मुखर हो रहा युवा, राजनीति को बना रहा बदलाव का हथियार

भजनों की नई बीट पर झूम रहा यूथ
अब भजन केवल पारंपरिक धुनों तक सीमित नहीं रह गए हैं। भजन कलाकारों ने भजनों और चालीसा को ऐसा संगीतमय अंदाज दिया है कि युवा भी इन्हें बड़े चाव से सुनने लगे हैं। मधुर संगीत और आकर्षक प्रस्तुतियां युवाओं को मंदिरों तक खींच रही हैं। कई युवा घंटों मंदिरों में बैठकर भजन सुनना पसंद करते हैं। संगीत के इस नए अंदाज ने युवाओं को अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिकता से जोड़ने का काम किया है।
-भूमिका नागर, स्टूडेंट

Read More डेढ़ माह से बंद पुलिस वेरिफिकेशन की वेबसाइट : विद्यार्थी, नौकरीपेशा और आमजन लगा रहे थानों व ई-मित्र के चक्कर

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी  टीकाकरण से लेकर एनसीडी स्क्रीनिंग तक की सीएमएचओ ने की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी 
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने जमवारामगढ़ और आंधी ब्लॉक के अधिकारियों की बैठक...
जयपुर में एएमआर जागरूकता सप्ताह शुरू, एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल पर जताई चिंता
मेडिकल कॉलेजों को मिले 209 नए सहायक आचार्य, 23 विशिष्टताओं में नियुक्तियां
Voice Of Youth : रील ने दिखाई राह, आस्था ने बनाया मंदिरों का मुरीद
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: आजम खान को उच्चतम न्यायालय से राहत, ED की याचिका खारिज
जोधपुर-भोपाल ट्रेन अब पूरे मार्ग पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक इंजन, 25 नवंबर से जोधपुर और 26 नवंबर से सवाई माधोपुर से बदलेगा संचालन
एआई और डिजिटल गवर्नेंस से आसान हो रहा आमजन का जीवन : वी. श्रीनिवास