HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 

87 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल किया

HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को बेटियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने के नौ माह से कम समय में देशभर में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान की सफलता को बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बेटियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के नौ माह से भी कम समय में देशभर में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही पात्र बालिकाओं के बीच लगभग 87 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। HPV वैक्सीन बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता में योगदान के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और अभिभावकों का आभार जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट डीजे की धमक ने छीने शहनाई के सुर, कलाकारों की रोजी-रोटी पर संकट
40-45 साल से कला को समर्पित कलाकार आर्थिक संकट में, नई पीढ़ी ने भी पुश्तैनी पेशे से बनाई दूरी।
Voice of Youth : भगवान के दरबार में चिट्ठियों से पहुंच रही युवाओं की अर्जी, सोशल मीडिया ने दिया आस्था को नया ट्रेंड
HPV टीकाकरण अभियान में बड़ी उपलब्धि, 9 माह से कम समय में लगीं 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज 
ठिकाना मंदिर श्री रामचंद्र जी में 24 से 30 नवंबर तक होगा श्री राम जानकी विवाह मंगल महोत्सव, प्रतिदिन शाम को बधाई उत्सव का आयोजन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस में जिला प्रमुख-प्रधान चयन को लेकर सहमति नहीं, जयपुर सहित कई जिलों में विवाद 
19 साल के एमबीबीएस छात्र ने जाते-जाते बचाई चार जिंदगियां, अंगदान से कई मरीजों को मिली नई जिंदगी
दिन-दहाड़े फ्लैट से 2 आईपैड चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद