वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल
व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी
जयपुर। वित्त (राजस्व) विभाग के अंतर्गत राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। आदेश के तहत कृष्ण गोपाल गुप्ता को उद्योग विभाग के वित्तीय सलाहकार के साथ राजस्थान वित्त निगम, जयपुर के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। विनोद कुमार यादव को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के वित्त नियंत्रक पद के साथ स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार भावना सन्तानी को जलदाय विभाग के मुख्य लेखाधिकारी, हेमलता मीणा को महिला अधिकारिता विभाग के वरिष्ठ लेखाधिकारी, निशा यादव को नगरीय विकास विभाग के मुख्य लेखाधिकारी, गजानंद बुनकर को कोषागार (ग्रामीण), जयपुर का कोषाधिकारी, शम्भू दयाल मीणा को चंबल जल संभाग तथा अशोक कुमार माली को सार्वजनिक निर्माण विभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है। आदेश में दो अधिकारियों के मातृत्व अवकाश और अन्य प्रशासनिक कारणों से रिक्त पदों का उल्लेख भी किया गया है।

Comment List