महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आधुनिक उपचार व लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधाएं, जल्द शुरू होगा 450 बेड का लिवर टावर

आईएमए के कार्यक्रम में यह जानकारी दी

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आधुनिक उपचार व लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधाएं, जल्द शुरू होगा 450 बेड का लिवर टावर
लिवर, पैंक्रियाज और पित्त नली की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध। अस्पताल में जल्द 450 बेड का लिवर टावर शुरू। जांच, जटिल सर्जरी, लिवर ट्रांसप्लांट और उपचार की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

जयपुर। लिवर, पैंक्रियाज और पित्त नली की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राजस्थान के मरीजों को अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सीतापुरा स्थित महात्मा गांधी हॉस्पिटल के सेंटर फॉर डाइजेस्टिव साइंसेस में जटिल सर्जरी, आधुनिक उपचार और लिवर ट्रांसप्लांट की विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हैं। जल्द ही यहां 450 बेड का लिवर टावर भी शुरू होगा, जहां लिवर, पेट, आंत और उदर रोगों की जांच से लेकर उपचार, सर्जरी, प्रत्यारोपण और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन-कम-चांसलर डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने उदयपुर में आईएमए के कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

सेंटर के चेयरमैन एवं एचपीबी सर्जरी व लिवर ट्रांसप्लांटेशन विभागाध्यक्ष डॉ. नैमिष एन. मेहता ने बताया कि अस्पताल में मैचिंग-अनमैचिंग डोनर, ड्यूल लोब, कैडेवरिक और पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैटी लिवर, मोटापा, डायबिटीज, शराब और हेपेटाइटिस से बचाव के लिए समय पर जांच, संतुलित खानपान, व्यायाम और विशेषज्ञ से परामर्श जरूरी है। उदयपुर में आयोजित CME में लिवर ट्रांसप्लांट और एडवांस्ड सर्जरी की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा हुई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल  वित्त विभाग में 8 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार, प्रशासनिक जिम्मेदारियों में फेरबदल 
वित्त (राजस्व) विभाग ने राजस्थान लेखा सेवा के आठ अधिकारियों को वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त कार्यभार सौंपा। आदेश के...
रक्षित चतुर्वेदी राजस्थान विश्वविद्यालय महिला क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त
लावरोव का जर्मनी-ब्रिटेन पर निशाना, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
विकसित राजस्थान @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति में सुशासन मॉडल की अहम भूमिका- मुख्य सचिव 
डॉ. राजीव शर्मा बने ऑल राजस्थान दुकानदार महासंघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर
फिर से चले सोना और चांदी ऊंचाई की ओर : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी, जानें क्या है भाव  
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी ठिठुरन, माउंट आबू में पारा 3 डिग्री के करीब