23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व

81 राष्ट्रीय सचिवों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित 

23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
कांग्रेस 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में 81 नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिवों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उद्घाटन और राहुल गांधी समापन सत्र में शामिल। वर्ष 2003 के बाद इसी स्थान पर कांग्रेस का दूसरा राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर होगा।

जयपुर। कांग्रेस एक बार फिर जयपुर से राष्ट्रीय संगठन को राजनीतिक और संगठनात्मक संदेश देने की तैयारी में है। शिवदासपुरा के पास बाड़ा पदमपुरा में 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक नवनियुक्त 81 राष्ट्रीय सचिवों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उद्घाटन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समापन सत्र में शामिल होंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल का 25 नवंबर के बाद जयपुर दौरा प्रस्तावित है।

इस आयोजन के साथ 23 साल पुराना इतिहास भी दोहराया जाएगा। वर्ष 2003 में इसी स्थान पर कांग्रेस का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर हुआ था, जिसमें तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। उस समय प्रदेश में अशोक गहलोत की सरकार थी। शिविर में सचिवों को संगठन की कार्यप्रणाली, राजनीतिक चुनौतियों और राज्यों में समन्वय का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राजस्थान से रेहाना रियाज, हेम सिंह शेखावत, धीरज गुर्जर, डूंगर राम गेदर, दानिश अबरार और जगदीश जांगिड़ राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। वहीं संजना जाटव, दिव्या मदेरणा और विजय जांगिड़ को इस जिम्मेदारी से हटाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से तंग आकर आत्महत्या...
23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात! चुनाव हारते ही गांव से हटवा दीं 50 स्ट्रीट लाइटें, विधायक के तर्क पर उठे सवाल
पुष्कर में आस्था का चरम : घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, मटका दौड़ में देसी-विदेशी महिलाओं ने दिखाया दमखम
बनीपार्क में राज्य पुरस्कार गाइड-रेंजर शिविर संपन्न, 293 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
भारत पहुंचे नेपाल के पीएम बालेन शाह, राष्ट्रपति भवन में मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत