RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं

कैंडिडेट ग्रीवांस पोर्टल के भीतर उपलब्ध कराया गया है 'संवाद' का फीचर

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को ‘संवाद’ विकल्प शुरू किया है। कार्यवाहक अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ की पहल पर इसे कैंडिडेट ग्रीवांस पोर्टल से जोड़ा गया है, जहां ऑनलाइन आवेदन कर अभ्यर्थी प्रत्यक्ष मुलाकात कर सकेंगे

अजमेर। राजस्थान में अजमेर में राजस्थान लोकसेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से सीधे संवाद की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चल रही तैयारियों को अमलीजामा पहनाते हुए शुक्रवार को 'संवाद' का विकल्प जारी कर दिया है। आयोग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ की पहल पर शुरू की गई इस नई सुविधा के तहत प्रत्यक्ष मुलाकात करके अभ्यर्थियों की शंका एवं भ्रम का निवारण और समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सकेगा।

अजमेर में आयोग मुख्यालय से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आयोग के कैंडिडेट ग्रीवांस पोर्टल के भीतर 'संवाद' का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। विगत कई समय से अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं भ्रम के निवारण के लिए प्रत्यक्ष संवाद का मर्यादित एवं नियंत्रित स्वरूप तैयार करने पर काम चल रहा था, जिसे आज शुरू कर दिया गया है। संवाद के लिए ऑनलाइन प्रार्थना पत्र लिए जाएंगे, जिनमें अभ्यर्थी अपनी समस्या का विस्तार से विवरण दे सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने अभ्यर्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रत्यक्ष संवाद के लिए शुक्रवार को...
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद