कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश

गहलोत ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए की स्वास्थ्य लाभ की कामना

कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर शंभूपुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसे में खाटू श्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे नौ लोगों की मौत हो गई।

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के कोटा जिले में कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की। शर्मा ने कोटा-उदयपुर राजमार्ग पर शंभूपुरा के पास सड़क हादसे में हुई जनहानि के समाचार को अत्यंत पीड़ादायक बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस हादसे पर दुख जताया और ईश्वर से दिवंगत आत्माओ को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उल्लेखनीय है इस हादसे में शनिवार देर रात सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे नौ लोगों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। अपनी पहली भारत यात्रा...
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद
अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट