वीकेंड पर पिंकसिटी की बदली फिजां, सैलानियों से पर्यटन स्थल आबाद
पर्यटकों ने उठाया लुत्फ
आमेर महल की सीढ़ियों से लेकर जलमहल की पाल तक पर्यटकों की रौनक छाई रही। जंतर-मंतर में भी देशी-विदेशी सैलानियों की चहल-पहल रही। वहीं आमेर मावठे में पर्यटकों ने नौका विहार का रोमांच उठाया। तेज रफ्तार नौकाओं और उठती लहरों ने सैर को यादगार बना दिया।
जयपुर। वीकेंड के चलते शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी रही। आमेर महल में सीढ़ियों वाले रास्ते पर सैलानियों की भीड़ नजर आई। जलमहल की पाल पर भी पर्यटकों की रौनक रही वहीं जंतर-मंतर में दिनभर देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही।
आमेर मावठे में पर्यटकों ने नौका विहार का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रफ्तार से पानी को चीरती नौका और चारों ओर उठती पानी की लहरों के बीच सवार पर्यटकों के चेहरे पर रोमांच और उत्साह नजर आया।
Tags: changed
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Nov 2026 15:58:12
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...

Comment List