राजस्थान में नशे के खिलाफ  मुहिम, 1.45 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश

अभियान से 53 लाख से अधिक युवाओं और 35 लाख महिलाओं को जोड़ा

राजस्थान में नशे के खिलाफ  मुहिम, 1.45 करोड़ लोगों तक पहुंचा जागरूकता संदेश
नशे के खिलाफ अभियान ने बड़ी पहुंच बनाई है। प्रदेश में अब तक 1.45 करोड़ से अधिक लोगों को जागरूक किया गया, जिनमें 53.66 लाख युवा और 35.89 लाख महिलाएं हैं। 23,460 शिक्षण संस्थानों में अभियान चला। वहीं, 350 से अधिक कॉलेजों में नशामुक्ति केंद्र खोले गए हैं और 11 जिलों में उपचार केंद्र शुरू हुए हैं।

जयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान ने व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंच बनाई है। प्रदेश में अब तक 1.45 करोड़ से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा चुका है। इनमें 53.66 लाख युवा और 35.89 लाख महिलाएं शामिल हैं। वहीं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रदेश के 23 हजार 460 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 13 हजार 590 जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं।

केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभियान के तहत अब तक 2 लाख 94 हजार 536 लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। वहीं, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए 6 हजार 492 नशामुक्ति मित्र सक्रिय हैं। ये मित्र नशे के खिलाफ  माहौल बनाने के साथ प्रभावित लोगों को सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहे हैं।

350 से अधिक कॉलेजों में खुलें नशामुक्ति केन्द्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 350 से अधिक महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नई किरण नशामुक्ति केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा राज सवेरा कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालयों में नशामुक्ति वार्ड बनाए जा रहे हैं। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Read More तकनीकी रूप से योग्य फर्म नहीं मिली, प्रदेश के नगर निगमों में EV चार्जिंग स्टेशन की निविदा निरस्त 

11 जिलों में 25.25 बेड के केन्द्र

Read More जिला परिषदों में बहुमत के बाद भी कांग्रेस अलर्ट, निर्दलीयों और क्षेत्रीय दलों के भरोसे वाले 8 जिलों में किलेबंदी

प्रदेश के जालौर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, अजमेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, चूरू और नागौर में संस्थाओं का चयन कर 25-25 बेड क्षमता वाले नशामुक्ति केन्द्रों का संचालन शुरू किया गया है। साथ ही 100 सप्ताह का नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने नशे के खिलाफ  लड़ाई को जनभागीदारी से जोड़ने और इसे सामाजिक आंदोलन बनाने पर जोर दिया है।

Read More गड़बड़ी किसी ने की, चपत सहकारी समितियों को लगी 9 लाख रुपए की वसूली पर विभाग ने डाला पर्दा

Tags: drugs

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश