नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया

दुष्कर्म के बाद मोबाइल बंद कर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने का बनाया दबाव

नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
भीलवाड़ा के पॉक्सो न्यायालय (संख्या-1) ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दो दोषियों ईशु हरिजन और आकाश सांसी को शेष प्राकृतिक जीवन तक कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश रेखा वधवा ने दोनों पर क्रमशः 50 हजार और 35 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

भीलवाड़ा। पॉक्सो न्यायालय (एक) ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए शेष प्राकृतिक जीवन तक कारावास की सजा सुनाई। न्यायाधीश रेखा वधवा ने ईशु हरिजन और आकाश सांसी पर क्रमश: 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। विशिष्ट लोक अभियोजक धर्मवीर सिंह कानावत के अनुसार, पीड़िता की मां ने 2 जनवरी 2025 को प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना 31 दिसंबर 2024 की है। नाबालिग घरेलू कामकाज कर लौट रही थी, तभी उसकी सहेली का पति ईशु हरिजन उसे सहेली से मिलवाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर पलड़ी नदी के पास जंगल में ले गया। 

वहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल बंद कर दिया और ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों के बयान दर्ज करवाए और 50 दस्तावेज पेश किए। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश