सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा

जयपुर में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं के असर से राजस्थान में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी जयपुर में बीते एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान करीब 5 डिग्री गिरकर 14.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा सीजन में पहली बार 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गलन बढ़ गई है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में भी सुबह शाम सर्द हवा के असर से पारा लगातार गिर रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ गया। यहां 13 जून को जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री पर था जो गिरकर बीती रात 14.5 डिग्री तक पहुंच गया। सर्दी और बढ़ेगी मौसम केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अगले दो तीन दिन मौसम ड्राई रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट आई है। शेखावाटी इलाकों में सर्दी का असर तेज बना हुआ है। वहीं माउंट आबू न्यूज सर्वि के अनुसार हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ये इस सीजन में पहली बार है। इस कारण यहा भी गलन भरी ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और सीकर में 7.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान शनिवार को 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश