स्मैक बेचते एक आरोपी रंगहाथों गिरफ्तार, 7.34 ग्राम स्मैक बरामद 

पीसी रिमांड पर लेकर सप्लायर और खरीददारों की तलाश तेज

स्मैक बेचते एक आरोपी रंगहाथों गिरफ्तार, 7.34 ग्राम स्मैक बरामद 
जयपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.34 ग्राम स्मैक और 8,053 रुपये नकद के साथ 20 वर्षीय आरोपी मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार किया है। खुद नशे का आदी आरोपी अपनी लत पूरी करने के लिए छोटी पुड़िया बनाकर स्मैक बेचता था। पुलिस रिमांड लेकर सप्लायर और खरीददारों की तलाश कर रही है।

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.34 ग्राम स्मैक और इसकी बिक्री से प्राप्त 8053 रुपए बरामद किए हैं। आरोपी खुद भी नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 300 से 350 रुपए में बेचता था। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि चांदपोल बाजार स्थित भिंडों का रास्ता, पांचों बस्ती मस्जिद के पास एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 7.34 ग्राम स्मैक मिली। इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहम्मद जाकिर (20) पुरोहित जी का चौक, कल्याण जी का रास्ता कोतवाली, जयपुर के रूप में की है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोई काम-धंधा नहीं करता और आर्थिक तंगी व नशे की लत के चलते स्मैक खरीदकर बेचता था। उसके खिलाफ कोतवाली और नाहरगढ़ थानों में पहले भी चार प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी का न्यायालय से पीसी रिमांड प्राप्त किया है। अब स्मैक सप्लायर और खरीददारों के बारे में पूछताछ कर नशे की सप्लाई के स्रोत खंगाले जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध