jaipur crime news
राजस्थान  जयपुर 

निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद 

निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर एसी की कॉपर वायर चुराने वाला शख्स गिरफ्तार, आरोपी से करीब 8 किलो कॉपर वायर बरामद  जयपुर की मुरलीपुरा थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों से एसी की कॉपर वायर चोरी करने वाले शातिर आरोपी विकास स्वामी उर्फ पंखुड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो चोरी का कॉपर वायर बरामद किया है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल

बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सोमवार रात बाइक पार्क करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर चाकूबाजी और कांच की बोतलों से हमला हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार

कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के बाहर एनएसयूआई नेता रितु बराला से कथित मारपीट मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई। वहीं पुलिस ने दिल्ली में पहले से मामला दर्ज होने का हवाला देकर नई एफआईआर से इनकार कर दिया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार

आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मकान में नकब लगाकर 15 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी नावेद उर्फ शाहरुख खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी से 11.30 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या

जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25 वर्षीय कॉलेज छात्र पुलकित ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी विमला देवी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त शिक्षक माता-पिता स्कूल गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार 

जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण की कोशिश, हादसे के बाद नाले में गिरी कार  जयपुर के सेंट्रल पार्क इलाके में एक युवक को जबरन मर्सिडीज कार में बैठाकर अपहरण करने की कोशिश की गई। पीड़ित के विरोध के बाद आरोपी भाग निकले, लेकिन आमेर में उनकी मर्सिडीज कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। पुलिस ने कार से नकली पिस्टल और चाकू बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे

आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे पर्यटक गाइड्स संघर्ष समिति के संयोजक रवि शंकर धाभाई ने आमेर में पर्यटक गाइड मनीष सोनी की हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच, परिजनों को आर्थिक मुआवजा, सरकारी नौकरी और सुरक्षा देने की मांग की। धाभाई ने कहा कि पर्यटक और गाइड्स सुरक्षित रहेंगे तभी राजस्थान का पर्यटन सुरक्षित रहेगा।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

अंगूठियां देखने के बहाने 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती,कर्मचारी ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा

अंगूठियां देखने के बहाने 20 लाख की ज्वेलरी लेकर भागी युवती,कर्मचारी ने 500 मीटर पीछा कर पकड़ा जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में निवारू रोड स्थित ज्वेलरी शॉप से एक युवती 20 लाख रुपये कीमत की 25 सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गई। दुकान कर्मचारियों ने पीछा कर उसे पकड़ा और पुलिस को सौंपा। बाद में परिजनों द्वारा युवती को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताने पर उसे सौंप दिया गया।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी

महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी जयपुर के गलता गेट इलाके में तीन बच्चों के पिता द्वारा संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मृतक महिलाओं के परिधान पहने हुए मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच कर रही है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, साथ ही 2.85 लाख रुपए का जुर्माना

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, साथ ही 2.85 लाख रुपए का जुर्माना अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक कमलेश शर्मा ने अदालत को बताया कि घटना को लेकर 22 जुलाई, 2022 को पीड़िता ने अलवर के महिला चिकित्सालय में विराटनगर थाना पुलिस को पर्चा बयान दिया था।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

दिल दहला देने वाली वारदात : बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी

दिल दहला देने वाली वारदात : बेटे ने की वृद्ध मां की हत्या, खुद ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला हत्या और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
Read More...
राजस्थान  जयपुर 

मामा को बुलाकर फायर करने वाला भांजा साथी समेत गिरफ्तार

मामा को बुलाकर फायर करने वाला भांजा साथी समेत गिरफ्तार आरोपितों ने पीड़ित दीपक मीणा पर 29 मई शाम सात बजे सैक्टर तीन में मैरिज गार्डन के पास बुलाकर फायर किया था। 
Read More...

Advertisement