रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत

पुलिस अधिकारियों को सत्ता का मोहरा न बनने की सलाह

रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रितु बराला मामले में राजस्थान पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के निवास पहुंचा, लेकिन अधिकारियों से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रितु बराला के मामले में राजस्थान सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर पुलिस को केवल जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला दिल्ली पुलिस को स्थानांतरित करना है, जहां आगे की कार्रवाई होनी है। इसके बावजूद राजस्थान की बेटी को न्याय के लिए थानों के चक्कर क्यों लगाने पड़ रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि क्या कांग्रेस या एनएसयूआई से जुड़े होने के कारण किसी बेटी को न्याय से वंचित रखा जाएगा। गहलोत ने कहा कि अपराध कहीं भी हुआ हो, जीरो एफआईआर दर्ज की जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और पुलिस को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखने की मांग की। 

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा डीजीपी और सीपी निवास

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मंगलवार को रितु बराला मामले में एफआईआर दर्ज करने और न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ डीजीपी और जयपुर पुलिस कमिश्नर के निवास पर पहुंचे। हालांकि, दोनों ही अधिकारियों से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं हो सकी। डोटासरा के अनुसार अधिकारियों की ओर से मिलने का समय भी नहीं दिया। डोटासरा ने सवाल उठाया कि न्याय की मांग लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार क्यों किया। राजस्थान पुलिस को अपने संवैधानिक और कानूनी दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। पुलिस को सत्ता के दबाव में काम करने के बजाय कानून के मुताबिक निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस अधिकारियों को भाजपा के राजनीतिक हितों का मोहरा नहीं बनना चाहिए।

Read More बार-बार बदल रहा मौसम : घर-घर में लोग बीमार; अस्थमा, एलर्जी और सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान पंचायत चुनाव: भवानी निकेतन से मतदान दल रवाना, कल 7.43 लाख मतदाता करेंगे मतदान
जयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत भवानी निकेतन कॉलेज परिसर से मतदान दलों को ईवीएम...
एयर चीफ मार्शल के लिए भावुक पल, पहली उड़ान जिसके साथ अंतिम सार्टी भी उसी के साथ
इस माह देरी से आएगा बिजली बिल: 27 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं का बदला के. नम्बर
रितु बराला को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा: गहलोत
मुम्बई में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा
कार खरीदने से इंकार करना पिता के लिए पड़ा भारी! बेटे ने ग्राइंडर से रेता गला, जानें कैसे दोस्त के साथ मिलकर बेटे ने खेला अपने ही पिता के खिलाफ खूनी खेल?
जयपुर में कहीं 121 तो कहीं 105 फीट के रावण का हुआ दहन